NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 7 Weavers, Iron Smelters and Factory Owners (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 7 Weavers, Iron Smelters and Factory Owners (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 7 Weavers, Iron Smelters and Factory Owners (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 8 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 7 Weavers, Iron Smelters and Factory Owners.

प्रश्न-अभ्यास

( पाठ्यपुस्तक से)

फिर से याद करें

प्रश्न 1.
यूरोप में किस तरह के कपड़ों की भारी माँग थी?
उत्तर
यूरोप में कपड़ों की माँग

  1. मस्लिन (मलमल)
  2. कैलिको (सूती कपड़ा)
  3. शिंट्ज़ (छींट)
  4. जामदानी (बारीक मलमल)

प्रश्न 2.
जामदानी क्या है?
उत्तर
जामदानी

  1. जामदानी एक तरह का बारीक मलमल होता है, जिस पर करघे में सजावटी चिह्न बुने होते हैं।
  2. इसका रंग प्रायः सलेटी और सफेद होता है। आमतौर पर सूती और सोने के धागों का प्रयोग किया जाता है।
  3. बंगाल में ढाका और संयुक्त प्रांत (वर्तमान उत्तर प्रदेश) में लखनऊ जामदानी बुनाई के सबसे महत्त्वपूर्ण केंद्र थे।

प्रश्न 3.
बंडाना क्या है?
उत्तर
बंडाना

  1. बंडानी शब्द का प्रयोग गले या सिर पर पहनने वाले चटक रंग के छापेदार गुलूबंद के लिए किया जाता है।
  2. यह शब्द हिंदी के बाँधना’ शब्द से निकला है। इस श्रेणी में चटक रंगों वाले ऐसी बहुत सारी किस्म के कपड़े आते थे, जिन्हें बाँधने और रंगसाजी की विधियों से ही बनाया जाता था।
  3. बंडाना शैली के कपड़े अधिकांशत: राजस्थान और गुजरात में बनाए जाते थे।

प्रश्न 4.
अगरिया कौन होते हैं?
उत्तर
अगरिया-अगरिया लोहा बनाने वाले लोगों का एक समुदाय था, जो मध्ये भारत के गाँवों में रहते थे तथा लोहा गलाने की कला में निपुण थे।

प्रश्न 5.
रिक्त स्थान भरें :
(क) अंग्रेज़ी का शिट्ज़ शब्द हिंदी के ………………. शब्द से निकला है।
उत्तर
छींट,

(ख) टीपू की तलवार …………….. स्टील से बनी थी।
उत्तर
वुट्ज,

(ग) भारत का कपड़ा निर्यात …………………. सदी में गिरने लगा।
उत्तर
उन्नीसवीं।

आइए विचार करें।

प्रश्न 6.
विभिन्न कपड़ों के नामों से उनके इतिहासों के बारे में क्या पता चलता है?
उत्तर
कपड़ों के नामों का इतिहास

  1. अंग्रेजी की शिट्ज़ शब्द हिंदी के छींट’ शब्द से निकला है। हमारे यहाँ छींट रंगीन फूल-पत्तियों वाले
    छोटे छापे के कपड़ों को कहा जाता है।
  2. बंडा! शब्द का प्रयोग गले या सिर पर बाँधने वाले चटक रंग के छापेदार गुलूबंद के लिए किया जाता है। यह शब्द हिंदी के बाँधना’ शब्द से निकला है।
  3. ‘मस्लिन’ (मलमल) शब्द का प्रयोग इराक के मोसूल शहर के आधार पर है। यूरोप के व्यापारियों ने इराक के मोसूल शहर में अरब व्यापारियों के पास बारीक बुनाई का कपड़ा देखा तो उसे ‘मस्लिन’ कहने लगे।

प्रश्न 7.
इंग्लैंड के ऊन और रेशम उत्पादकों ने अठारहवीं सदी की शुरुआत में भारत से आयात होने वाले कपड़े का विरोध क्यों किया था?
उत्तर
भारत से आयात होने वाले कपड़े का विरोध

  1. इंग्लैंड में नए-नए कपड़ा कारखाने खुल रहे थे। अंग्रेज़ कपड़ा उत्पादक अपने देश में केवल अपना ही कपड़ा बेचना चाहते थे।
  2. इंग्लैंड के ऊन व रेशम निर्माता भारतीय कपड़े की लोकप्रियता से परेशान थे।
  3. अब सफेद मलमल या बिना माँड़ वाले कोरे भारतीय कपड़े पर इंग्लैंड में ही भारतीय डिजाइन छाप जाने लगे।

प्रश्न 8.
ब्रिटेन में कपास उद्योग के विकास से भारत के कपड़ा उत्पादकों पर किस तरह के प्रभाव पड़े?
उत्तर
भारत के कपड़ा उत्पादकों पर प्रभाव|

  1. अब भारतीय कपड़े को यूरोप और अमरीका के बाजारों में ब्रिटिश उद्योगों में बने कपड़ों से प्रतिस्पर्धा करनी पड़ती थी।
  2. भारत से इंग्लैंड को कपड़े का निर्यात कठिन हो गया, क्योंकि ब्रिटिश सरकार ने भारत से आने वाले कपड़े पर भारी सीमा शुल्क लगा दिए थे।
  3. ब्रिटिश और यूरोपीय कंपनियों ने भारतीय माल खरीदना बंद कर दिया और उसके एजेंटों ने तयशुदा आपूर्ति के लिए बुनकरों को पेशगी देना बंद कर दिया।
  4. इंग्लैंड में बने सूती कपड़े ने उन्नसवीं सदी की शुरुआत तक भारतीय कपड़े को अफ्रीका, अमरीका और यूरोप के परंपरागत बाजारों से बाहर कर दिया। इनकी वजह से हज़ारों बुनकर, लाखों सूत कातने वाली ग्रामीण महिलाएँ बेरोजगार हो गईं।

प्रश्न 9.
उन्नीसवीं सदी में भारतीय लौह प्रगलन उद्योग का पतन क्यों हुआ?
उत्तर
उन्नीसवीं सदी में भारतीय लौह प्रगलन उद्योग का पतन

  1. औपनिवेशिक सरकार के नए वन कानूनों ने वनों को आरक्षित घोषित कर दिया। वनों में लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगने के कारण लौह प्रगलकों के लिए कोयला बनाने के लिए लकड़ी मिलना बंद हो गयी।
  2. उन्नीसवीं सदी के अंत तक ब्रिटेन से लोहे और इस्पात का आयात होने लगा, जिसके कारण स्थानीय प्रगालकों द्वारा बनाए जा रहे लोहे की माँग कम होने लगी।
  3. कुछ क्षेत्रों में सरकार ने जंगलों में प्रवेश की अनुमति दे दी, लेकिन प्रगालकों को अपनी प्रत्येक भट्टी के लिए वन विभाग को बहुत भारी टैक्स देने पड़ते थे, जिससे उनकी आय में कमी आ गयी!

प्रश्न 10.
भारतीय वस्त्रोद्योग को अपने शुरुआती सालों में किने समस्याओं से जूझना पड़ा?
उत्तर
भारतीय वस्त्रोद्योग की शुरुआती समस्याएँ

  1. इस उद्योग को ब्रिटेन से आए सस्ते कपड़ों का मुकाबला करना पड़ा।
  2. अधिकतर देशों में सरकारें आयातित वस्तुओं पर सीमा शुल्क लगा कर अपने उद्योगों को प्रतिस्पर्धा से बची रही थी, परंतु भारत में औपनिवेशिक सरकार ने भारतीय स्थानीय उद्योगों को ऐसी सुरक्षा नहीं दी।
  3. 1880 तक भारत के सूती कपड़ा पहनने वाले लगभग दो तिहाई लोग ब्रिटेन में बना कपड़ा पहनने लगे थे, जिससे हज़ारों बुनकर तथा लाखों सूत कातने वाली ग्रामीण महिलाएँ बेरोजगार हो गयीं।

प्रश्न 11.
पहले महायुद्ध के दौरान अपना स्टील उत्पादन बढ़ाने में टिस्को को किस बात से मदद मिली?
उत्तर
टिस्को को अपना स्टील उत्पादन बढ़ाने में मदद-
(i) सन् 1914 में पहला विश्व युद्ध शुरू हुआ। ब्रिटेन में उत्पादित इस्पात की खपत यूरोप में युद्ध की माँगों को पूरा करने के लिए होने लगी।
(ii) भारत आने वाले ब्रिटिश स्टील की मात्रा में भारी गिरावट आई और भारतीय रेलवे भी पटरियों की आपूर्ति के लिए टिस्को पर आश्रित हो गया।
(iii) औपनिवेशिक सरकार ने युद्ध लंबा खींचने की स्थिति में टिस्को को युद्ध के लिए गोलों के खोल और रेलगाड़ियों के पहिए बनाने का काम सौंप दिया।
(iv) औपनिवेशिक सरकार 1919 तक टिस्को में बनने वाले 90 प्रतिशत इस्पात को खरीद लेती थी और कुछ समय बाद टिस्को समूचे ब्रिटिश साम्राज्य में इस्पात का सबसे बड़ा कारखाना बन गया है।
NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 7 (Hindi Medium) 1

 

Hope given NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 7 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 3 Why do we need a Parliament? (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 3 Why do we need a Parliament (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 3 Why do we need a Parliament? (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 8 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 3 Why do we need a Parliament?.

पाठगत प्रश्न

प्रश्न 1.
संसद की तस्वीर के जरिए कलाकार क्या कहने का प्रयास कर रहा है? [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-31]
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 3 (Hindi Medium) 1
उत्तर
इस तस्वीर के द्वारा कलाकार यह कहने का प्रयास कर रहा है कि-

  1. सभी व्यक्तियों को अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से संसद तक पहुँचने का अधिकार प्राप्त है।
  2. प्रत्येक व्यक्ति चाहे वह स्त्री हो या पुरुष, हिंदू या मुसलिम या सिख या ईसाई हो सबको निर्वाचित होकर संसद में पहुँचने का अधिकार है।
  3. देश का प्रत्येक नागरिक निर्णय प्रक्रिया में शामिल है।

प्रश्न 2.
सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार क्यों मिलना चाहिए, इसके पक्ष में एक कारण बताइए। [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-32]
उत्तर
सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार क्यों –

  1. लोकतंत्र में नागरिकों की भागीदारी और सहमति को महत्त्व दिया जाता है।
  2. इससे सभी वयस्क नागरिक निर्णय प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे।
  3. नागरिकों की भागीदारी और सहमति सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार से हो सकती है।

प्रश्न 3.
क्लास मॉनीटर का चुनाव शिक्षक द्वारा किया जाता है या विद्यार्थियों द्वारा-आपकी राय में इस बात से कोई फर्क पड़ता है या नहीं? चर्चा कीजिए/एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-32]
उत्तर
क्लास मॉनीटर का चुनाव

  1. क्लॉस मॉनीटर का चुनाव शिक्षक द्वारा न करके विद्यार्थियों द्वारा किया जाना लोकतांत्रिक होगा।
  2. जिस मॉनीटर का चुनाव विद्यार्थी करेंगे। उस मॉनीटर को विद्यार्थी सहयोग भी करेंगे, क्योंकि वह उनका अपना चुना हुआ प्रतिनिधि है।।
  3. जिस मॉनीटर का चुनाव शिक्षक द्वारा किया जाएगा। उस मॉनीटर को विद्यार्थी सहयोग नहीं करेंगे, क्योंकि विद्यार्थियों को लगेगा कि वह उनका अपना प्रतिनिधि नहीं है यह चुनाव उनकी पसंद का नहीं है।

प्रश्न 4.
विधायक (एमएलए) कौन होता है और उसका चुनाव कैसे किया जाता है-इस बात को समझाने के लिए ‘निर्वाचन क्षेत्र’ और ‘प्रतिनिधित्व’ शब्दों का प्रयोग करें। [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-33]
उत्तर
विधायक ( एम.एल.ए.)

  1. विधान सभा के सदस्यों के चुनाव के लिए राज्य को बहुत सारे निर्वाचन क्षेत्रों में बाँटा जाता है।
  2. प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से एक प्रतिनिधि निर्वाचित होता है। यह निर्वाचित प्रतिनिधि विधायक (एम.एल.ए.) कहलाता है।
  3. एम.एल.ए. (मेंबर ऑफ लेजिस्टलेटिव असेंबली) का चुनाव जनता द्वारा पाँच वर्षों के लिए किया जाता है।

प्रश्न 5.
राज्य विधानसभा संसद (लोकसभा) के बीच क्या फर्क है-इस बारे में अपने शिक्षक के साथ चर्चा कीजिए। [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-33]
उत्तर
अंतर

  1. राज्य विधानसभा चुने हुए विधायकों (एम.एल.ए.) के समूह से बनती है, जबकि संसद (लोक सभा) सांसदों (एम. पी.) के समूह से बनती है।
  2. सांसद के (एम.पी.) पूरे देश से चुनकर आते हैं, जबकि राज्य विधानसभा के सदस्य उसी विशेष राज्य से चुनकर आते हैं जिस राज्य की विधानसभा है।

प्रश्न 6.
नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन से काम राज्य सरकार के हैं? और कौन से केंद्र सरकार के हैं? [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-33]
(क) चीन के साथ शांतिपूर्ण संबंध रखा जाएगा।
(ख) मध्य प्रदेश में बोर्ड के तहत आने वाले सभी स्कूलों में कक्षा 8 को बोर्ड की परीक्षाओं से बाहर रखा जाएगा।
(ग) अजमेर और मैसूर के बीच एक नयी रेलगाड़ी चलाई जाएगी।
(घ) 1000 रुपये का नया नोट जारी किया जाएगा।
उत्तर
(क) केंद्र सरकार
(ख) राज्य सरकार
(ग) केंद्र सरकार
(घ) केंद्र सरकार

प्रश्न 7.
निम्नलिखित शब्दों को रिक्त स्थानों में भरें [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-33] सार्वभौमिक वयस्क मताधिकारः विधायकों, प्रतिनिधियों: प्रत्यक्ष रूप से हमारे समय में लोकतांत्रिक सरकारों को आमतौर पर प्रतिनिधिमूलक लोकतंत्र की संज्ञा दी जाती है। प्रतिनिधिमूलक लोकतंत्र में लोग …………… हिस्सेदारी नहीं करते, बल्कि चुनाव प्रक्रिया के जरिए अपने ………………….. को चुनते हैं। ये ………………पूरी जनता के बारे में मिलकर फैसले लेते हैं। आज के दौर में ऐसी किसी सरकार को लोकतांत्रिक नहीं कहा जा सकता जो अपने लोगों को ………………… न देती हो। इसका मतलब यह है कि देश के सभी वयस्क नागरिकों को वोट देने का अधिकार होता है।
उत्तर
(i) प्रत्यक्ष रूप से
(ii) प्रतिनिधियों
(iii) विधायक
(iv) सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार

प्रश्न 8.
आप पढ़ चुके हैं कि पंचायत, राज्य विधायिका या संसद के लिए चुने जाने वाले ज्यादातर निर्वाचित प्रतिनिधियों को 5 साल की अवधि के लिए चुना जाता है। ऐसा क्यों है कि जनप्रतिनिधियों को केवल कुछ सालों के लिए ही चुना जाता है, जीवनभर के लिए नहीं? [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-33]
उत्तर
निर्वाचित प्रतिनिधियों का चुनाव निश्चित समय के लिए

  1. जीवन भर के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव उन्हें निरकुंश बना सकता है।
  2. निश्चित अवधि के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव लोगों को यह जाँचने, परखने का मौका देता है कि उनका प्रतिनिधि उनके हितों का ध्यान रखता है या नहीं।
  3. निश्चित अवधि के चुनाव से प्रतिनिधियों को इस बात का भय रहता है कि यदि उन्होंने जनता के हितों के लिए काम नहीं किया तो अगली योजना में उन्हें हटाया भी जा सकता है।

प्रश्न 9.
आप यह पढ़ चुके हैं कि सरकार की कार्रवाइयों पर अपनी सहमति या असहमति व्यक्त करने के लिए लोग केवल चुनावों का ही इस्तेमाल नहीं करते, बल्कि वे दूसरे रास्ते भी अख्तियार करते हैं। क्या आप छोटे से नाटक के जरिए इस तरह के तीन तरीके बता सकते हैं? [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-33]
उत्तर
विद्यार्थी, नाटक स्वयं आयोजित करें। नीचे कुछ संकेत दिए गए हैं-

  1. विद्यार्थियों का एक समूह सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जलूस निकालने या नुक्कड़ नाटकों या सार्वजनिक सभाओं के नाटक का मंचन कर सकता है।
  2. विद्यार्थियों का एक समूह सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ अखबार में लेख लिखने का मंचन कर सकता है।
  3. विद्यार्थियों का एक समूह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ नाटक का मंचन कर सकता है।

प्रश्न 10.
नीचे दी गई तालिका के आधार पर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-35)
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 3 (Hindi Medium) 2
नोट : 1984 में असम और पंजाब में लोक सभा चुनाव नहीं हुए थे।
स्रोत : www.eci.gov.in
प्रश्न 1.
कौन सरकार बनाएगा? क्यों?
उत्तर
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी सरकार बनाएगी, क्योंकि इस पार्टी के पास सर्वाधिक 404 निर्वाचित प्रतिनिधि हैं जो कुल निर्वाचित प्रतिनिधियों की संख्या के 50% प्रतिशत से अधिक है।

प्रश्न 2.
विपक्ष किसको कहा जाएगा? उसकी क्या भूमिका है?
उत्तर
वे सभी राजनैतिक दल जो सरकार में शामिल नहीं है विपक्ष कहलाते हैं; जैसे तेलुगु देशम पार्टी मुख्य विपक्षी दल है। विपक्ष का कार्य सरकार की कमियों को जनता के सामने लाना होता है।

प्रश्न 3.
लोक सभा में चर्चा के लिए कौन उपस्थित होंगे?
उत्तर
राष्ट्रीय व क्षेत्रीय दलों के वे सभी सदस्य जो किसी भी निर्वाचन क्षेत्र से सांसद के रूप में निर्वाचित हुए हैं।

प्रश्न 4.
क्या यह प्रक्रिया कक्षा 7 में पढ़ाई गई प्रक्रिया जैसी ही है?
उत्तर
हाँ, यह प्रक्रिया कक्षा 7 में पढ़ाई गयी प्रक्रिया जैसी ही है।

प्रश्न 11.
पृष्ठ 28 पर दिए गए चित्र में 1962 में हुए तीसरे लोक सभा चुनावों के परिणाम दिखाए गए हैं। इस चित्र के आधार पर निम्नलिखित सवालों के जवाब दें
(क) लोक सभा में किस राज्य के सांसद सबसे अधिक हैं? आपके विचार से ऐसा क्यों है?
(ख) लोक सभा में किस राज्य के सांसदों की संख्या सबसे कम है?
(ग) किस राजनीतिक दल ने सभी राज्यों में सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं?
(घ) आपके राज्य में कौन सा दल सरकार बनाएगा? कारण बताएँ।
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 3 (Hindi Medium) 3
उत्तर
(1962 में हुए तीसरी लोक सभा चुनावों के परिणाम )

  1. लोक सभा में उत्तर प्रदेश के सांसद सबसे अधिक है, क्योंकि यहाँ की जनसंख्या अन्य राज्यों की तुलना में अधिक है।
  2. मणिपुर और त्रिपुरा राज्यों के सांसदों की संख्या सबसे कम है।
  3. कांग्रेस ने सभी राज्यों में सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं।

संसद में पूछे गए एक प्रश्न का उदाहरण
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 3 (Hindi Medium) 4
स्रोत : htp: loksabha.nic.in

प्रश्न 12.
उपरोक्त प्रश्न के माध्यम से महिला और बाल विकास मंत्री से क्या जानकारी माँगी जा रही है? अगर आप सांसद होते तो कौन-से दो सवाल पूछते? ।
उत्तर
स्कूलों में जंक फूड पर पाबंदी लगाने के लिए सरकार ने कौन-कौन से कदम उठाए हैं?

  1. जिन स्कूलों ने जंक फूड पर पाबंदी नहीं लगाई है, उनको दंड देने का क्या प्रावधान किया गया है।
  2. यदि जंक फूड खाने से किसी छात्र की मृत्यु हो जाती है तो उसके माता-पिता को कितनी क्षतिपूर्ति दी जाएगी उसका प्रावधान किया गया है।

प्रश्न 13.
इस तालिका को देखने के बाद क्या आप यह कह सकते हैं कि पिछले 50 सालों में चुनाव में जनता की सहभागिता कम हुई है या बढ़ी है या शुरुआती वृद्धि के साथ प्रायः स्थिर रही है? [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-39]
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 3 (Hindi Medium) 5
उत्तर
जनता की सहभागिता में उतार-चढ़ाव आए हैं।

प्रश्न 14.
आपको संसद में महिलाओं की कम संख्या का क्या कारण समझ में आता है? चर्चा करें। [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-40]
उत्तर
संसद में महिलाओं की कम संख्या के कारण

  1. महिलाओं को उनके परिवार वालों से राजनीति में आने के लिए कम समर्थन मिलता है।
  2. महिलाओं की राजनीतिक में स्वयं की रुचि कम है।
  3. राजनीति में बढ़ता अपराधीकरण भी महिलाओं की कमी का कारण है।

प्रश्न-अभ्यास

( पाठ्यपुस्तक से)

प्रश्न 1.
राष्ट्रवादी आंदोलन ने इस विचार का समर्थन किया कि सभी वयस्कों को मत देने का अधिकार होना चाहिए?
उत्तर
सभी वयस्कों को मताधिकार दिए जाने के कारण-

  1. सभी वयस्क नागरिकों को निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी देने के लिए।
  2. लोकतंत्र में नागरिकों की भागीदारी और सहमति को महत्त्व दिया जाता है।
  3. नागरिकों की भागीदारी और सहमति सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार से हो सकती थी।

प्रश्न 2.
बगल में 2004 के संसदीय चुनाव क्षेत्रों का नक्शा दिया गया है। इस नक्शे में अपने राज्य के चुनाव क्षेत्रों को पहचानने का प्रयास करें। आपके चुनाव क्षेत्र के सांसद का क्या नाम है? आपके राज्य से संसद में कितने सांसद जाते हैं? कुछ निर्वाचन क्षेत्र को हरे और कुछ को नीले रंग में क्यों दिखाया गया है?
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 3 (Hindi Medium) 1
उत्तर
संसदीय चुनाव क्षेत्रों का मानचित्र-

  1. विद्यार्थी जिस राज्य, जिस चुनाव क्षेत्र से आते हैं उसी के अनुसार स्वयं उत्तर दें।
  2. हरे रंग के निर्वाचन क्षेत्र को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है।
  3. नीले रंग के निर्वाचन क्षेत्र को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है।

प्रश्न 3.
अध्याय 1 में आपने पढ़ा था कि भारत में प्रचलित ‘संसदीय शासन व्यवस्था’ में तीन स्तर होते हैं। इनमें से एक स्तर संसद ( केंद्र सरकार ) तथा दूसरा स्तर विभिन्न राज्य विधायिकाओं (राज्यों सरकारों) का होता है। अपने क्षेत्र के विभिन्न प्रतिनिधियों से संबंधित सूचनाओं के आधार पर निम्नलिखित तालिका को भरें-
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 3 (Hindi Medium) 2
उत्तर
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 3 (Hindi Medium) 3

Hope given NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 3 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 2 Understanding Secularism (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 2 Understanding Secularism (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 2 Understanding Secularism (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 8 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 2 Understanding Secularism.

पाठगत प्रश्न

प्रश्न 1.
इस अध्याय की भूमिका को एक बार फिर पढ़िए। आपको ऐसा क्यों लगता है कि बदले की भावना इस समस्या से निपटने का सही रास्ता नहीं हो सकती? अगर सारे समूह बदले के रास्ते पर चल पड़े तो क्या होगा? [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-19]
उत्तर
हिटलर ने जर्मनी में यहूदियों पर अत्याचार किया। अब यहूदी धर्म को मानने वाले इजरायल में मुसलमानों और ईसाई अल्पसंख्यकों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रहे हैं। यह एक प्रकार के बदले की भावना है जो इस समस्या से निपटने का सही तरीका नहीं है। अगर सारे समूह बदले के रास्ते को अपना लें तो पूरे विश्व में अफरातफरी फैल जाएगी। यह अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को प्रभावित करेगा। विभिन्न समूहों के बीच परस्पर सहयोग एवं सामंजस्य की भावना समाप्त हो जाएगी।

प्रश्न 2.
कक्षा में चर्चा करें-क्या एक ही धर्म के भीतर अलग-अलग दृष्टिकोण हो सकते हैं? [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-20]
उत्तर
हाँ, एक ही धर्म के भीतर अलग-अलग दृष्टिकोण हो सकते हैं।

प्रश्न 3.
क्या आप भारत के किसी भी भाग से हाल की कोई ऐसी घटना बता सकते हैं जहाँ संविधान के धर्मनिरपेक्ष आदर्शों का उल्लंघन किया गया हो और लोगों को उनके धर्म की वजह से प्रताड़ित किया गया हो या मारा गया हो? [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-25]
उत्तर
जम्मू-कश्मीर में मुसलमानों द्वारा गैर-मुसलिम समुदायों को प्रताड़ित किया जाता है या मारा जाता है। यह संविधान के धर्मनिरपेक्ष आदर्शों का उल्लंघन है।

चित्र आधारित प्रश्न

प्रश्न 1.
उपरोक्त चित्रकथा-पट्ट में शिक्षक ने जो उत्तर दिया है उस पर चर्चा करें। [एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक पेज-22]
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 2 (Hindi Medium) 2
उत्तर
शिक्षक का उत्तर

  1. भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है।।
  2. सरकारी स्कूल किसी एक धर्म को महत्त्व नहीं दे सकते।
  3. सरकारी स्कूल के लिए सभी धर्म समान है।
  4. अधिकतर धार्मिक त्योहारों पर सरकारी छुट्टी होती है।

प्रश्न 2.
सरकारी स्कूलों में अकसर कई धर्मों के बच्चे आते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए धर्मनिरपेक्ष राज्य के तीन उद्देश्यों को दोबारा पढ़िए। आप इस बारे में दो वाक्य लिखिए कि सरकारी स्कूलों को किसी एक धर्म को बढ़ावा क्यों नहीं देना चाहिए। [एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक पेज-23]
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 2 (Hindi Medium) 1
उत्तर

  1. भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है इसलिए सरकारी स्कूलों में भी धर्मनिरपेक्षता की नीति का पालन किया जाता है।
  2. सरकारी स्कूल न तो किसी खास धर्म को थोप सकता है और न ही विद्यार्थियों की धार्मिक स्वतंत्रता छीन सकता है।

प्रश्न-अभ्यास

( पाठ्यपुस्तक से)

प्रश्न 1.
अपने आस-पड़ोस में प्रचलित धार्मिक क्रियाकलापों की सूची बनाइए। आप विभिन्न प्रकार की प्रार्थनाओं, विभिन्न देवताओं की पूजा, विभिन्न पवित्र स्थानों, विभिन्न प्रकार के धार्मिक संगीत और गायन आदि को देख सकते हैं। क्या इससे धार्मिक क्रियाकलापों की स्वतंत्रता का पता चलता है?
उत्तर
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 2 (Hindi Medium) 1


प्रश्न 2.

अगर किसी धर्म के लोग यह कहते हैं कि उनका धर्म नवजात शिशुओं को मारने की छूट देता है। तो क्या सरकार किसी तरह का दखल देगी या नहीं? अपने उत्तर के समर्थन में कारण बताइए।
उत्तर
हाँ, सरकार इस प्रकार की स्थिति में हस्तक्षेप करेगी, क्योंकि-

  1. कानूनों के अनुसार किसी भी कारण से की गयी हत्या एक अपराध है।
  2. यह धार्मिक छूट मानवधिकारों का हनन है।

प्रश्न 3.
इस तालिका को पूरा कीजिए-
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 2 (Hindi Medium) 2
उत्तर
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 2 (Hindi Medium) 3

प्रश्न 4.
अपने स्कूल की छुट्टियों के वार्षिक कैलेंडर को देखिए। उसमें से कितनी छुट्टियाँ विभिन्न धर्मों से संबंधित हैं। इससे क्या संकेत मिलता है?
उत्तर
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 2 (Hindi Medium) 4
संकेत-

  1. भारत में अनेक धर्मों के लोग रहते हैं।
  2. भारत में सभी धर्मों के लोगों की भावनाओं का आदर किया जाता है।
  3. प्रत्येक नागरिक को अपनी इच्छा का धर्म अपनाने तथा उसका प्रचार-प्रसार करने का अधिकार

प्रश्न 5.
एक ही धर्म के भीतर अलग-अलग दृष्टिकोणों के कुछ उदाहरण दें।
उत्तर
एक ही धर्म में अलग-अलग दृष्टिकोण-

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 2 (Hindi Medium) 5

प्रश्न 6.
भारतीय राज्य धर्म से फ़ासला भी रखता है और उसमें हस्तक्षेप भी करता है। यह उलझाने वाला विचार लग सकता है। इस पर कक्षा में एक बार फिर चर्चा कीजिए। चर्चा के लिए इस अध्याय में दिए गए उदाहरणों के अलावा आप अपनी जानकारी के अन्य उदाहरणों का भी सहारा ले सकते हैं।
उत्तर
भारतीय राज्य का धर्म से फासला

  1. भारतीय राज्य किसी एक धर्म को समर्थन नहीं देता है।
  2. भारत में कचहरी, थाने, सरकारी, विद्यालय और दफ़्तर जैसे सरकारी संस्थानों में किसी खास धर्म को प्रोत्साहन देने या उसका प्रदर्शन करने की छूट नहीं है।

भारतीय राज्य का धर्म में हस्तक्षेप-

  1. धर्म के नाम पर अलग-थलग करना और भेदभाव रोकने के लिए भारतीय संविधान ने छुआछूत पर पाबंदी लगाई है।
  2. माँ-बाप की संपत्ति में बराबर हिस्से के | अधिकार का सम्मान करने के लिए राज्य को समुदायों के धर्म पर आधारित निजी कानूनों में भी हस्तक्षेप कर सकता है।

प्रश्न 7.
साथ में दिया गया यह पोस्टर ‘शांति’ के महत्त्व को रेखांकित करता है। इस पोस्टर में कहा गया है ‘‘शांति कभी न खत्म होने वाली प्रक्रिया है…यह हमारी आपसी भिन्नताओं और साझा हितों को नजरअंदाज करके नहीं चल सकती।” ये वाक्य क्या बताते हैं? अपने शब्दों में लिखिए। धार्मिक सहिष्णुता से इसका क्या संबंध है?
उत्तर

  1. शांति से हम सब कुछ प्राप्त करते हैं। इससे हमारा अपना तथा देश का विकास होता है तथा हम सब उन्नति के पथ पर अग्रसर होते हैं।
  2. शांति उसी समय स्थापित की जा सकती है जब सभी धर्मों के बीच सहिष्णुता होती है और सब मिल-जुलकर रहते हैं।

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 2 (Hindi Medium) 6

Hope given NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 2 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 6 Colonialism and the City (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 6 Colonialism and the City (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 6 Colonialism and the City (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 8 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 6 Colonialism and the City.

प्रश्न-अभ्यास

( पाठ्यपुस्तक से)

फिर से याद करें

प्रश्न 1.
सही या गलत बताएँ :
(क) पश्चिमी विश्व में आधुनिक शहर औद्योगीकरण के साथ विकसित हुए।
उत्तर
सही,

(ख) सूरत और मछलीपट्नम का उन्नीसवीं शताब्दी में विकास हुआ।
उत्तर
गलत,

(ग) बीसवीं शताब्दी में भारत की ज्यादातर आबादी शहरों में रहती थी।
उत्तर
गलत,

(घ) 1857 के बाद जामा मसजिद में पाँच साल तक नमाज़ नहीं हुई।
उत्तर
सही,

(ङ) नयी दिल्ली के मुकाबले पुरानी दिल्ली की साफ-सफाई पर ज्यादा पैसा खर्च किया गया।
उत्तर
गलत

प्रश्न 2.
रिक्त स्थान भरें :
(क) सफलतापूर्वक गुंबद का इस्तेमाल करने वाली पहली इमारत …………………. थी।
(ख) नयी दिल्ली और शाहजहाँनाबाद की रूपरेखा तय करने वाले दो वास्तुकार ………………. थे।
(ग) अंग्रेज़ भीड़ भरे स्थानों को ……………… मानते थे।
(घ) ………….. के नाम से 1888 में एक विस्तार योजना तैयार की गई। उत्तरः
उत्तर
(क) जामा मसजिद।
(ख) एडवर्ड लुटयंस और हर्बर्ट बेकर।
(ग) बीमारियों का स्रोत।
(घ) लाहौर गेट सुधार योजना।

प्रश्न 3.
नयी दिल्ली और शाहजहाँनाबाद की नगर योजना में तीन फ़र्क हूँढ़ें।
उत्तर
नयी दिल्ली और शाहजहाँनाबाद की नगर योजना में अंतर

  1. शाहजहाँनाबाद दीवारों से घिरा शहर था किंतु नयी दिल्ली ऐसा नहीं था।
  2. शाहजहाँनाबाद में भीड़-भाड़ वाले मोहल्ले तथा संकरी गलियाँ थी, लेकिन नयी दिल्ली में सीधी-चौड़ी गलियाँ थीं जिनके दोनों तरफ बँगले बने हुए थे।
  3. नयी दिल्ली में जलापूर्ति तथा गंदगी आदि के निपटारे की अच्छी व्यवस्था थी शाहजहाँनाबाद में इस तरह की इतनी अच्छी व्यवस्था नहीं थी।

प्रश्न 4.
मद्रास जैसे शहरों के ‘गोरे” इलाकों में कौन लोग रहते थे?
उत्तर
मद्रास जैसे शहरों के सुसज्जित ‘गोरे” इलाकों में अंग्रेज रहा करते थे। आइए विचार करें |

प्रश्न 5.
विशहरीकरण का क्या मतलब है?
उत्तर
विशहरीकरण का अर्थ है-जब देश के कुछ शहरों की तीव्र वृद्धि हो रही होती है और ठीक उसी समय पहले से विकसित कुछ शहर पिछड़ रहे हों।

प्रश्न 6.
अंग्रेजों ने दिल्ली में ही विशाल दरबार क्यों लगाया जबकि दिल्ली राजधानी नहीं थी।
उत्तर
अंग्रेजों का दिल्ली में विशाल दरबार लगाने का कारण

  1. अंग्रेज़ों को दिल्ली का सांकेतिक महत्त्व अच्छी तरह पता था।
  2. अंग्रेज़ मुगल बादशाह के महत्त्व को कम करना चाहते थे।
  3. अंग्रेज कलकत्ता के स्थान पर दिल्ली को भारत की राजधानी बनाना चाहते थे।

प्रश्न 7.
पुरानी दिल्ली शहर ब्रिटिश शासन के तहत किस तरह बदलता गया?
उत्तर
पुराने शहर दिल्ली में बदलाव

  1. लालकिले के आसपास का सारा इलाका साफ कर दिया गया। बाग, मैदान और मसजिदें नष्ट कर दी गयीं।
  2. शहर का एक तिहाई हिस्सा ढहा दिया गया।
  3. 1870 के दशक में रेलवे की स्थापना तथा शहर के विस्तार के लिए शाहजहाँनाबाद की पश्चिमी दीवारों को तोड़ दिया गया।
  4. नहरों को पाटकर (मिट्टी भरकर) समतल कर दिया गया।

प्रश्न 8.
विभाजन से दिल्ली के जीवन पर क्या असर पड़ा?
उत्तर
विभाजन का दिल्ली के जीवन पर प्रभाव

  1. दिल्ली शरणार्थियों का शहर बन गया लाजपत नगर और तिलक नगर जैसी बस्तियाँ उसी समय बसी।
  2. दिल्ली की जनसंख्या तेजी से बढ़ी। दिल्ली की जनसंख्या में 5 लाख की वृद्धि हो गयी।
  3. दिल्ली के दो तिहाई मुसलमान पलायन कर गए जिससे 44000 मकान खाली हो गए।
  4. पाकिस्तान जाने वाले ज्यादातर मुसलमान कारीगर, छोटे-मोटे व्यापारी और मजदूर थे। दिल्ली आए नए लोग ग्रामीण भू-स्वामी, वकील, शिक्षक, व्यापारी और छोटे दुकानदार थे। विभाजन ने उनकी जिंदगी और उनके व्यवसाय बदल दिए।

आइए करके देखें

प्रश्न 9.
अपने शहर या आसपास के किसी शहर के इतिहास का पता लगाएँ। देखें कि वह कब और कैसे फैला तथा समय के साथ उसमें क्या बदलाव आए हैं। आप बाजारों, इमारतों, सांस्कृतिक संस्थानों और बस्तियों का इतिहास दे सकते हैं।
उत्तर
हमारा शहर दिल्ली-

  1. दिल्ली का उल्लेख हिंदू महाकाव्य महाभारत में पांडवों की राजधानी इंद्रप्रस्थ के रूप में मिलता है।
  2. 12वीं सदी में पृथ्वीराज चौहान द्वितीय ने दिल्ली को अपनी राजधानी बनाया।
  3. 17वीं सदी तक दिल्ली कई बार (7 बार) बसी तथा उजड़ी है।
  4. 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के बाद दिल्ली पर अंग्रेजों की नियंत्रण हो गया। |
  5. 1911 में दिल्ली ब्रिटिश भारत की राजधानी बन गयी।
  6. दिल्ली में समय के साथ वास्तुकला के कई उदाहरण देखने को मिले; जैसे-कुतुबमीनार, लाल किला, हुमायूँ का मकबरा इत्यादि।
  7. जंतर-मंतर भारत की वैज्ञानिक विरासत का अनोखा उदाहरण है इसका निर्माण सवाई राजा मानसिंह ने करवाया था।
  8. 20वीं सदी में एडवर्ड लुटयंस ने आज के राष्ट्रपति भवन का डिजायन तैयार किया।
  9. संसद भवन का डिजायन हर्बर्ट बेकर ने तैयार किया।
  10. 1931 में कनॉट प्लेस नई दिल्ली का सबसे बड़ा वाणिज्यिक केंद्र बना।

प्रश्न 10.
अपने शहर, कस्बे या गाँव के कम से कम दस व्यवसायों की सूची बनाएँ। पता लगाएँ कि ये व्यवसाय कब से चले आ रहे हैं। इस सूची से इस इलाके में आए बदलावों के बारे में क्या पता चलता है?
उत्तर
व्यवसायों की सूची|

  1. खेती करना
  2. मोची का काम
  3. बढ़ई का काम
  4. पशुपालन
  5. मिट्टी के बर्तन बनाना
  6. लोहार का काम
  7. कपड़ा बुनना
  8. गन्ना पेरना तथा खांड व गुड़ बनाना
  9. मछली पकड़ना
  10. अध्यापन कार्य
    समय के साथ बदलाव-सभी व्यवसाय काफी पुराने हैं समय के साथ-साथ इनके स्तरों में बदलाव आया है इनकी कार्य शैली में बदलाव आया है।

Hope given NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 6 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 1 The Indian Constitution (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 1 The Indian Constitution (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 1 The Indian Constitution (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 8 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 1 The Indian Constitution.

पाठगत प्रश्न

प्रश्न 1.
मूलभूत (Constitutive) शब्द से आप क्या समझते हैं? अपने रोजमर्रा के जीवन के आधार पर मूलभूत नियम का एक उदाहरण दें।
[एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-6]
उत्तर
मूलभूत शब्द का अभिप्राय है-मौलिक या आवश्यक।
उदाहरण-यदि हम कोई खेल खेलना चाहते हैं तो हमें उस खेल के मूलभूत नियम जानने होंगे।

प्रश्न 2.
नेपाल की जनता एक नया संविधान क्यों चाहती थी? [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-6]
उत्तर
1990 में बने नेपाल के संविधान के अनुसार नेपाल में राजतंत्र की स्थापना की गई थी। नेपाल के लोग नेपाल में लोकतंत्र की स्थापना करना चाहते थे इसलिए वे नया संविधान चाहते थे।

प्रश्न 3.
अपने शिक्षक के साथ चर्चा करें कि राज्य और सरकार के बीच क्या फर्क होता है। [एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक पेज-13]
उत्तर
राज्य-राज्य एक ऐसी राजनीतिक संस्था होती है जो निश्चित भू-भाग में रहने वाले संप्रभु लोगों का प्रतिनिधित्व करती हैं; जैसे-भारत राज्य, चीन राज्य आदि।
सरकार-सरकार कानून बनाती है और उन्हें लागू करती है। सरकार को चुनावों के द्वारा बदला जा सकता है।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित परिस्थितियों में कौन से मौलिक अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है [एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक पेज-14]
(1) यदि 13 साल का एक बच्चा कालीन के कारखाने में मजदूरी करता है।
(2) यदि किसी राज्य का कोई नेता दूसरे राज्यों के लोगों को अपने राज्य में काम करने से रोकता है।
(3) यदि किसी जनसमूह को राजस्थान में तेलुगु माध्यम का स्कूल खोलने की अनुमति नहीं दी जाती है।
(4) यदि सरकार सशस्त्र बलों में कार्यरत किसी अधिकारी को इसलिए पदोन्नति नहीं दे रही है, क्योंकि वह अधिकारी महिला है।
उत्तर
निम्नलिखित मौलिक अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है

  1. शोषण के विरुद्ध अधिकार का उल्लंघन हो रहा है।
  2. स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन हो रहा है।
  3. सांस्कृतिक और शैक्षणिक अधिकार का उल्लंघन हो रहा है।
  4. समानता के अधिकार का उल्लंघन हो रहा है।

प्रश्न 5.
संविधान में मूल कर्तव्यों का भी उल्लेख किया गया है। अपने शिक्षक की सहायता से पता लगाएँ | कि ये कर्त्तव्य कौन से हैं और लोकतंत्र में नागरिकों द्वारा इन कर्तव्यों का पालन करना क्यों महत्त्वपूर्ण है? [एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक पेज-15]
उत्तर
हमारे मूल कर्त्तव्य

  1.  संविधान का पालन करना तथा राष्ट्रध्वज एवं राष्ट्र गान का सम्मान करना।
  2. भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को कायम रखना तथा रक्षा करना।
  3. राष्ट्रीय आंदोलन के प्रेरक विचारों को संजोए रखना और पालन करना।
  4. सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करना और हिंसा से दूर रहना।
  5. वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मानववाद और ज्ञानार्जन तथा सुधार की भावना का विकास करना।

चित्र आधारित प्रश्न

प्रश्न 1.
मॉनीटर अपनी शक्ति का किस तरह दुरुपयोग कर रहा है? [एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक पेज-7]
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 1 (Hindi Medium) 1
उत्तर
मॉनीटर एक दबंग किस्म का लड़का है। वह अपनी शिक्षिका की अनुपस्थिति में एक बेकुसूर सहपाठी को तंग करता है तथा शिक्षिका के लौटने पर उसकी झूठी शिकायत भी करता है तथा सजा दिलवाता है।

प्रश्न 2.
नीचे दी गई किस परिस्थिति में मंत्री को अपनी सत्ता के दुरुपयोग का दोषी कहा जाएगा
(क) जब वह ठोस तकनीकी कारणों से अपने मंत्रालय की किसी परियोजना को नामंजूर कर देता है;
(ख) जब वह अपने पड़ोसी को अपने सुरक्षाकर्मियों से पिटवाने की धमकी देता है;
(ग) जब वह थाने में फ़ोन करके पुलिस अधिकारियों पर दबाव डालता है कि उसके किसी दोषी | रिश्तेदार के खिलाफ़ एफ.आई.आर. दर्ज न की जाए।
उत्तर
(ख) जब वह अपने पड़ोसी को अपने सुरक्षाकर्मियों से पिटवाने की धमकी देता है;
(ग) जब वह थाने में फ़ोन करके पुलिस अधिकारियों पर दबाव डालता है कि उसके किसी दोषी रिश्तेदार के खिलाफ़ एफ.आई.आर. दर्ज न की जाए।

प्रश्न 3.
उपरोक्त चित्रकथा-पट्ट में कौन लोग अल्पसंख्या में हैं? बहुसंख्यक गुट द्वारा लिए गए फैसलों से यह अल्पसंख्यक गुट किस तरह दबाया जा रहा है? [एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक पेज-8]
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 1 (Hindi Medium) 2
उत्तर

  1. लड़कियाँ अल्पसंख्या में है।
  2. लड़के क्रिकेट खेलना चाहते हैं, जबकि लड़कियाँ बास्केट बॉल खेलना चाहती हैं। शिक्षक इस विवाद को हल करने के लिए दोनों पक्षों को हाथ उठाकर अपनी राय बताने के लिए कहते हैं। लड़कों की संख्या अधिक होने के कारण फैसला उनके पक्ष में जाता है। इस प्रकार बहुसंख्यक गुट द्वारा लिए गए। फैसले से अल्पसंख्यक गुट को दबाया जा रहा है।

प्रश्न 4.
शबनम इस बात पर क्यों खुश हो रही है कि उसने टी.वी. नहीं देखा? ऐसी स्थिति में आप क्या करते? [एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक पेज-9]
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 1 (Hindi Medium) 3
उत्तर

  1. शबनम ने टी.वी. न देखकर परीक्षा के लिए दो अध्याय तैयार कर लिए। इन अध्यायों में से बहुत से प्रश्न आए और शबनम ने उन प्रश्नों का उत्तर ठीक लिखा।
  2. मैं भी वही करता/करती जो शबनम ने किया।

प्रश्न-अभ्यास

( पाठ्यपुस्तक से)

प्रश्न 1.
किसी लोकतांत्रिक देश को संविधान की जरूरत क्यों पड़ती है?
उत्तर
संविधान की जरूरत

  1. यह उन आदर्शों को सूत्रबद्ध करता है जिसके आधार पर नागरिक अपने देश को अपनी इच्छा और सपनों के अनुसार रच सकते हैं।
  2. यह ऐसे नियम निश्चित करता है जिसके द्वारा शासकों के हाथों सत्ता के दुरुपयोग को रोका जा सके।
  3. संविधान यह भी सुनिश्चित करता है कि कोई ताकतवर समूह किसी दूसरे कम ताकतवर समूह या लोगों के खिलाफ अपनी ताकत का प्रयोग न कर सके।

प्रश्न 2.
नीचे दिए गए दो दस्तावेजों के हिस्सों को देखिए। पहला कॉलम 1990 का नेपाल के संविधान का है। दूसरा कॉलम नेपाल के ताजा अंतरिम संविधान में से लिया गया है।

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 1 (Hindi Medium) 1
नेपाल के इन दोनों संविधानों में कार्यकारी शक्ति के उपयोग में क्या फर्क दिखाई देता है? इस बात को ध्यान में रखते हुए क्या आपको लगता है कि नेपाल को एक नए संविधान की जरूरत है? क्यों?
उत्तर
नेपाल को नए संविधान की आवश्यकता

  1. 1990 के संविधान में कार्यकारी शक्तियाँ राजा के हाथ में केंद्रित हैं, जबकि 2007 के अंतरिम संविधान में सत्ता की कार्यकारी शक्तियाँ मंत्रिपरिषद् के हाथ में रहेगी।
  2. हाँ, नेपाल को नए संविधान की जरूरत है, क्योंकि 1990 के संविधान में वे आदर्श निहित नहीं है। जो नेपाल की जनता चाहती है।

प्रश्न 3.
अगर निर्वाचित प्रतिनिधियों की शक्ति पर कोई अंकुश न होता तो क्या होता?
उत्तर
अगर शक्ति पर कोई अंकुश नहीं हो तो

  1. निर्वाचित प्रतिनिधि शक्तियों का दुरुपयोग करते तथा अपनी मनमानी करते।
  2. वे किसी को भी डराने-धमकाने और दबाने की कोशिश करते और अल्पसंख्यकों की उपेक्षा करते।
  3. वे अपने निर्णय जनता पर जबरदस्ती थोपते जिस कारण से नागरिक अपने अधिकारों व स्वतंत्रताओं का उपयोग नहीं कर पाते।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित स्थितियों में अल्पसंख्यक कौन हैं? इन स्थितियों में अल्पसंख्यकों के विचारों का सम्मान करना क्यों महत्त्वपूर्ण है? इसका एक-एक कारण बताइए।
(क) एक स्कूल में 30 शिक्षक हैं और उनमें से 20 पुरुष हैं।
(ख ) एक शहर में 5 प्रतिशत लोग बौद्ध धर्म को मानते हैं।
(ग) एक कारखाने के भोजनालय में 80 प्रतिशत कर्मचारी शाकाहारी हैं।
(घ) 50 विद्यार्थियों की कक्षा में 40 विद्यार्थी संपन्न परिवारों से हैं।
उत्तर

  1. महिलाएँ अल्पसंख्यक हैं। महिलाओं के विचारों का सम्मान करना महत्त्वपूर्ण हैं, क्योंकि वे भी पुरुषों के बराबर योग्यता रखती हैं एवं स्कूल में पुरुषों के बराबर ही भूमिका निभाती हैं।
  2. बौद्ध अल्पसंख्यक हैं। उनके विचारों का सम्मान करना महत्त्वपूर्ण हैं, क्योंकि भारत में धर्मनिरपेक्षता का पालन किया गया है। इसलिए प्रत्येक समुदाय को अपनी संस्कृति की रक्षा और विकास करने का अधिकार है।
  3. मांसाहारी अल्पसंख्यक हैं। उनके विचारों का सम्मान करना महत्त्वपूर्ण हैं, क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी पसंद चुनने का अधिकार है।
  4. गरीब परिवार के विद्यार्थी अल्पसंख्यक हैं। उनके विचारों का सम्मान करना महत्त्वपूर्ण हैं, क्योंकि सभी विद्यार्थियों को समान अवसर दिए जाने चाहिए। ताकि प्रतिभा का विकास हो सके।

प्रश्न 5.
नीचे दिए गए बाएँ कॉलम में भारतीय संविधान के मुख्य आयामों की सूची दी गई है। दूसरे कॉलम में प्रत्येक आयाम के सामने दो वाक्यों में लिखिए कि आपकी राय में यह आयाम क्यों महत्त्वपूर्ण है-

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 1 (Hindi Medium) 2
उत्तर

  1. संघवाद में तीन स्तर की सरकार होती है तथा तीनों स्तर की सरकारों के अधिकार क्षेत्र अलग-अलग होते हैं।
  2. सरकार के तीनों अंगों विधायिका, कार्यपालिका तथा न्यायपालिका के बीच शक्तियों का बँटवारा इस प्रकार किया गया है कि कोई अंग अपनी शक्ति का दुरुपयोग न कर सके।
  3. मौलिक अधिकार देश के सभी नागरिकों को राज्य की सत्ता के मनमाने और निरंकुश इस्तेमाल से बचाने के लिए दिए गए हैं।
  4. देश के सभी वयस्क नागरिकों को अपने प्रतिनिधि चुनने का अधिकार दिया गया है।

प्रश्न 6.
इन नक्शे में निम्नलिखित देशों पर रंग भरें-
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 1 (Hindi Medium) 3
(क) भारत को लाल रंग से भरें
(ख) नेपाल को हरे रंग से भरें
(ग) बांग्लादेश को पीले रंग से भरें
उत्तर
छात्र स्वयं करें।

Hope given NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 1 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 5 When People Rebel (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 5 When People Rebel (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 5 When People Rebel (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 8 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 5 When People Rebel.

प्रश्न-अभ्यास

( पाठ्यपुस्तक से)

फिर से याद करें

प्रश्न 1.
झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की अंग्रेज़ों से ऐसी क्या माँग थी जिसे अंग्रेजों ने ठुकरा दिया?
उत्तर
झाँसी की रानी की माँग-झाँसी की रानी चाहती थी कि कंपनी उसके पति की मृत्यु के बाद उनके गोद लिए हुए बेटे को वैध उत्तराधिकारी मान लें।

प्रश्न 2.
ईसाई धर्म अपनाने वालों के हितों की रक्षा के लिए अंग्रेज़ों ने क्या किया?
उत्तर
ईसाई धर्म अपनाने वालों के हितों की रक्षा

  1. 1850 में एक नया कानून बनाया जिससे ईसाई धर्म को अपनाना और आसान हो गया।
  2. ईसाई धर्म अपनाने वाले भारतीयों को अपने पूर्वजों की संपत्ति प्राप्त करने का अधिकार दे दिया।

प्रश्न 3.
सिपाहियों को नए कारतूसों पर क्यों ऐतराज था?
उत्तर
नए कारतूसों पर ऐतराज का कारण-

  1. सिपाहियों को लगता था कि कारतूस पर लगी पट्टी को बनाने में गाय व सुअर की चर्बी का प्रयोग किया गया है।
  2. बंदूक में कारतूस लगाने के लिए कारतूस पर लगी पट्टी दाँत से काटनी पड़ती थी।
  3. इससे हिंदू एवं मुसलमान सिपाहियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचती थी।

प्रश्न 4.
अंतिम मुगल बादशाह ने अपने आखिरी साल किस तरह बिताए?
उत्तर
मुगल बादशाह के जीवन के आखिरी साल

  1. उन पर मुकदमा चलाया गया तथा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।
  2. बादशाह के बेटों को उनके सामने गोली मार दी गई।
  3. बादशाह तथा उनकी पत्नी जीनत महल को रंगून जेल भेज दिया गया जहाँ नवंबर 1862 में उनकी मृत्यु हो गई।

आइए विचार करें

प्रश्न 5.
मई 1857 से पहले भारत में अपनी स्थिति को लेकर अंग्रेज़ शासकों के आत्मविश्वास के क्या कारण थे?
उत्तर
अंग्रेज शासकों के आत्मविश्वास के कारण

  1. अंग्रेजों की सोच थी कि भारतीय सिपाही उनके विश्वसनीय है, क्योंकि 1857 से पहले उन्होंने भारतीय सिपाहियों की सहायता से कई लड़ाइयाँ जीती थीं तथा बड़े-बड़े विद्रोह कुचले थे।
  2. अंग्रेज शासक जानते थे कि कई स्थानीय राजा व जमींदार उनके शासन का समर्थन करते हैं, क्योंकि स्थानीय शासकों ने अपने हितों की रक्षा के लिए कंपनी के साथ बातचीत की।
  3. स्थानीय शासकों की स्वतंत्रता घटती जा रही थी, क्योंकि उनकी सेनाओं को भंग कर दिया गया था। तथा उनके राजस्व वसूलने के अधिकार छीन लिए गए थे।
    अतः वे भारत में अपनी स्थिति को लेकर आत्मविश्वास से भरे हुए थे।

प्रश्न 6.
बहादुर शाह ज़फर द्वारा विद्रोहियों को समर्थन दे देने से जनता और राज-परिवारों पर क्या असर पड़ा?
उत्तर
जनता और राज-परिवारों पर प्रभाव-

  1. बहादुर शाह ज़फ़र के समर्थन से जनता बहुत उत्साहित हुई उनका उत्साह और साहस बढ़ गया। इससे उन्हें आगे बढ़ने की हिम्मत, उम्मीद और आत्मविश्वास मिला।
  2. ब्रिटिश शासन के विस्तार से भयभीत बहुत सारे शासकों को लगने लगा कि अब फिर से मुगल बादशाह अपना शासन स्थापित कर लेंगे जिससे वे अपने इलाकों में बेफिक्र होकर शासन चला सकेंगे।
  3. विभिन्न ब्रिटिश नीतियों के कारण जिन राज-परिवारों ने अपनी सत्ता खो दी थी वे इस खबर से बहुत | खुश थे, क्योंकि उन्हें लगने लगा था कि अब ब्रिटिश राज खत्म हो जाएगा और उन्हें अपनी सत्ता वापस मिल जाएगी।

प्रश्न 7.
अवध के बागी भूस्वामियों से समर्पण करवाने के लिए अंग्रेजों ने क्या किया?
उत्तर
अवध के बागी भूस्वामियों का समर्पण

  1. अंग्रेजों ने कुछ भू-स्वामियों, राजाओं व नवाबों पर मुकदमे चलाए तथा उन्हें फाँसी दे दी।
  2. अंग्रेजों ने घोषणा की कि जो भू-स्वामी ब्रिटिश राज के प्रति स्वामिभक्त बने रहेंगे, उन्हें अपनी जमीन पर पारंपरिक अधिकार का उपभोग करने स्वतंत्रता बनी रहेगी।
  3. जिन भू-स्वामियों ने विद्रोह किया था यदि उन्होंने किसी अंग्रेज़ की हत्या नहीं की है और वे आत्मसमर्पण करना चाहते हैं तो उन्हें सुरक्षा की गारंटी दी जाएगी और जमीन पर उनका अधिकार और दावेदारी बनी रहेगी।

प्रश्न 8.
1857 की बगावत के फलस्वरूप अंग्रेज़ों ने अपनी नीतियाँ किस तरह बदलीं?
उत्तर
अंग्रेज़ों की नीति में बदलाव

  1. ब्रिटिश संसद ने 1858 में एक नया कानून पारित किया और ईस्ट इंडिया कंपनी के सारे अधिकार ब्रिटिश साम्राज्य के हाथ में सौंप दिए।
  2. ब्रिटिश मंत्रिमंडल में एक सदस्य को भारत मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। उसे सलाह देने के लिए एक परिषद् का गठन किया गया जिसे इंडिया काउंसिल कहा जाता था।
  3. भारत के गवर्नर-जनरल को वायसराय कहा जाने लगा।
  4. देश के सभी शासकों को भरोसा दिया गया कि भविष्य में कभी भी उनके भू-क्षेत्र पर कब्जा नहीं किया जाएगा। भारतीय शासकों को ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन शासन चलाने की छूट दी गई।
  5. सेना में भारतीय सिपाहियों का अनुपात कम करने और यूरोपीय सिपाहियों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया गया।
  6. मुसलमानों की जमीन और संपत्ति बड़े पैमाने पर जब्त की गयी, क्योंकि 1857 के विद्रोह का कारण मुसलमानों को माना गया।
  7. अंग्रेजों ने भारत के लोगों के धर्म और सामाजिक रीति-रिवाजों का सम्मान करने का निर्णय लिया। आइए करके देखें |

प्रश्न 9.
पता लगाएँ कि सन सत्तावन की लड़ाई के बारे में आपके इलाके या आपके परिवार के लोगों को किस तरह की कहानियाँ और गीत याद हैं? इस महान विद्रोह से संबंधित कौन सी यादें अभी लोगों को उत्तेजित करती हैं?
उत्तर
(i) गीत
बुंदेले हर बोलों के…………खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।
(ii) कहानी
अंग्रेज़ों द्वारा मंगल पांडे को फाँसी पर लटकाने की कहानी आज भी हमें उत्तेजित कर देती है।

प्रश्न 10.
झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के बारे में और पता लगाएँ। आप उन्हें अपने समय की एक विलक्षण महिला क्यों मानते हैं?
उत्तर
रानी लक्ष्मीबाई का जन्म 1828 में बनारस में हुआ। इनका बचपन का नाम मनु था इन्हें बचपन में
तलवारबाजी, तीर-कमान घुड़सवारी का शौक था और इन्होंने इन सभी में महारत भी हासिल कर ली थी। बचपन में तलवारबाजी में इनका बड़े-बड़े योद्धा सामना नहीं कर पाते थे। वह अंग्रेजी शासन के विरुद्ध थी और अंग्रेजों को देश से भगा देना चाहती थी। बचपन में ही अत्याचारी अंग्रेज अफ़सरों से रात में छुप-छुपकर बदला लेना शुरू कर दिया था। 14 वर्ष की आयु में उनकी शादी झाँसी के राजा गंगाधर राव से हुई। झाँसी की रानी बनने के बाद वह रात में चोरी-छिपे क्रांति गुरु बनकर अत्याचारी अंग्रेज अफ़सरों को सबक सिखाती रही। पति की मृत्यु के बाद उन्होंने शासन अपने हाथों में लिया और अंग्रेजों का विरोध जारी रखा। वह अंग्रेजों को देश से बाहर करने के लिए सभी रियासतों को एकजुट करना चाहती थी। उनकी कूटनीति को समझना चाहती थी। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उनका एक सेनापति अंग्रेजों से मिला हुआ था जिसके विश्वासघात के कारण अंग्रेज सेना ने उन्हें महल में चारों ओर से घेर लिया और हथियार डालने के लिए कहा लेकिन लक्ष्मीबाई ने हार नहीं मानी, अपने पुत्र को पीठ पर बाँधकर और मुँह में घोड़े की लगाम दबाकर दोनों हाथों से तलवार चलाते हुए अंग्रेज सेना को चीरती हुई महल से बाहर निकल गयी और अंत में अंग्रेजों से लड़ते हुए जून 1858 को वीरगति को प्राप्त हुई।

Hope given NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 5 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 4 Tribals, Dikus and the Vision of a Golden Age  (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 4 Tribals, Dikus and the Vision of a Golden Age  (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 4 Tribals, Dikus and the Vision of a Golden Age  (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 8 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 4 Tribals, Dikus and the Vision of a Golden Age.

प्रश्न-अभ्यास

( पाठ्यपुस्तक से)

फिर से याद करें

प्रश्न 1.
रिक्त स्थान भरें :
(क) अंग्रेजों ने आदिवासियों को …………… के रूप में वर्णित किया।
(ख) झुम खेती में बीज बोने के तरीके को ……………………. कहा जाता है।
(ग) मध्य भारत में ब्रिटिश भूमि बंदोबस्त के अंतर्गत आदिवासी मुखियाओं को : …………………… स्वामित्व मिल गया।
(घ) असम के ……………… और बिहार की ………………………. में काम करने के लिए आदिवासी जाने लगे।
उत्तर
(क)
जंगली और बर्बर
(ख) बिखेरना
(ग) भूमि का।
(घ) चाय बागानों, कोयला खानों |

प्रश्न 2.
सही या गलत बताएँ :
(क) झूम काश्तकार ज़मीन की जुताई करते हैं और बीज रोपते हैं।
उत्तर
गलत,

(ख) व्यापारी संथालों से कृमिकोष खरीदकर उसे पाँच गुना ज्यादा कीमत पर बेचते थे।
उत्तर
सही,

(ग) बिरसा ने अपने अनुयायियों का आह्वान किया कि वे अपना शुद्धिकरण करें, शराब पीना छोड़ दें और डायन व जादू-टोने जैसी प्रथाओं में यकीन न करें।
उत्तर
सही,

(घ) अंग्रेज़ आदिवासियों की जीवन पद्धति को बचाए रखना चाहते थे।
उत्तर
गलत। आइए विचार करें।

प्रश्न 3.
ब्रिटिश शासन में घुमंतू काश्तकारों के सामने कौन सी समस्याएँ थीं?
उत्तर
घुमूंत काश्तकारों के सामने समस्याएँ

  1. अंग्रेजों ने अपने स्वार्थ के लिए घुमंतू काश्तकारों को एक जगह रहने पर मजबूर कर दिया था। इससे घुमंतू काश्तकारों की स्वतंत्रता भंग हो रही थी।
  2. घुमंतू कातश्कार जो ब्रिटिश मॉडल के अनुसार हल-बैल के प्रयोग द्वारा खेती करते थे जिससे उन्हें | कठिनाई होती थी, क्योंकि उन्हें खेती से अच्छी पैदावार नहीं मिल रही है जिससे उन्हें लगान चुकाना मुश्किल हो रहा था।
  3. घुमंतू काश्तकारों ने धीरे-धीरे खेती की इस विधि का विरोध करना शुरू कर दिया, क्योंकि वे घुमंतू| खेती या झूम खेती पर वापस लौटना चाहते थे।

प्रश्न 4.
औपनिवेशिक शासन के तहत आदिवासी मुखियाओं की ताकत में क्या बदलाव आए?
उत्तर
आदिवासी मुखियाओं की ताकत में बदलाव

  1. आदिवासी मुखियाओं के कई प्रशासनिक अधिकार खत्म हो गए। उन्हें ब्रिटिश अधिकारियों द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करने के लिए मजबूर किया गया।
  2. आदिवासी मुखियाओं को जब अंग्रेज़ अधिकारियों को नजराना देना पड़ता था और अंग्रेजों के प्रतिनिधि के रूप में अपने समूहों को अनुशासन में रखना होता था।
  3. आदिवासी मुखियाओं के पास जो ताकत पहले थी अब वह ताकत नहीं रही। वे परंपरागत कार्यों को करने के लिए भी लाचार हो गए।

प्रश्न 5.
दीकुओं से आदिवासियों के गुस्से के क्या कारण थे?
उत्तर
दीकु-आदिवासी मिशनरी, सूदखोर, हिंदू जमींदार तथा अंग्रेज अधिकारियों को दीकु कहते हैं।
दीकुओं से आदिवासियों के गुस्से के कारण-

  1. आदिवासी दीकुओं को अपनी गरीबी तथा दयनीय अवस्था का कारण मानते थे। |
  2. आदिवासियों का मानना था कि कंपनी की भू-राजस्व नीति उनकी पारंपरिक भूमि व्यवस्था को नष्ट कर रही थी।
  3. आदिवासियों का मानना था कि हिंदू जमींदार तथा सूदखोर उनकी जमीन हड़पते जा रहे हैं।
  4. आदिवासियों का मानना था कि मिशनरी उनके धर्म तथा पांरपरिक संस्कृति की आलोचना करते हैं।

प्रश्न 6.
बिरसा की कल्पना में स्वर्ण युग किस तरह का था? आपकी राय में यह कल्पना लोगों को इतनी आकर्षक क्यों लग रही थी?
उत्तर
बिरसा की नजर में स्वर्ण युग

  1. बिरसा ने अपने अनुयायियों से अपने गौरवपूर्ण अतीत को पुनर्जीवित करने के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया।
  2. बिरसा ऐसे स्वर्ण युग की चर्चा करते थे जब मुंडा लोग अच्छा जीवन जीते थे, तटबंध बनाते थे, कुदरती झरनों को नियंत्रित करते थे, पेड़ और बाग़ लगाते थे, पेट पालने के लिए खेती करते थे।
  3. उस काल्पनिक युग में मुंडा अपने भाइयों और रिश्तेदारों का खून नहीं बहाते थे वे ईमानदारी से जीते थे।
  4. बिरसा चाहते थे कि लोग एक बार फिर अपनी जमीन पर खेती करें, एक जगह स्थायी रूप से रहें। और अपने खेतों में काम करें।

आइए करके देखें

प्रश्न 7.
अपने माता-पिता दोस्तों या शिक्षकों से बात करके बीसवीं सदी के अन्य आदिवासी विद्रोहों के नायकों के नाम पता करें। उनकी कहानी अपने शब्दों में लिखें।
उत्तर
जात्रा उराँव-जात्रा उराँव झारखंड राज्य के छोटा नागपुर क्षेत्र का एक जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी था। उनके नेतृत्व में 1914-19 के दौरान ब्रिटिश शासन के विरुद्ध आंदोलन चलाया गया। उसने उराँव लोगों के बीच फैले अंधविश्वास तथा उनके द्वारा शराब पीने की जमकर आलोचना की। उनके इस धार्मिक आंदोलन ने ‘कर नहीं आंदोलन’ को जन्म दिया। जात्रा ने घोषणा की कि उसके अनुयायी जमींदारों की जमीन नहीं जोतेंगे तथा कुली या मज़दूर के रूप में या सरकार के लिए काम नहीं करेंगे। उसने ‘पोहन’ ‘मेहतो’ तथा ग्राम प्रधान के पारंपरिक नेतृत्व पर भी प्रश्न उठाया। इस आंदोलन का मौलिक विचार था कि जमीन भगवान की देन है तथा ज़मीन पर जनजातीय लोगों के अधिकार में दखल देने का किसी को अधिकार नहीं है। जात्रा को उनके प्रमुख शिष्यों के साथ गिफ़्तार कर लिया गया। जेल से छूटने के बाद उसने इस आंदोलन का नेतृत्व त्याग दिया। और बाद में वे गांधीजी के संपर्क में आए।

Hope given NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 4 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 6 Human Resources (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 6 Human Resources (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 6 Human Resources (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 8 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 6 Human Resources.

प्रश्न-अभ्यास

( पाठ्यपुस्तक से)

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(i) लोगों को एक संसाधन क्यों समझा जाता है?
(ii) विश्व में जनसंख्या के असमान वितरण के क्या कारण हैं?
(iii) विश्व की जनसंख्या अत्यंत तीव्रता से बढ़ गई है। क्यों?
(iv) जनसंख्या परिवर्तन को प्रभावित करने वाले किन्हीं दो कारकों की भूमिका का वर्णन कीजिए।
(v) जनसंख्या संघटन से क्या तात्पर्य है?
(vi) जनसंख्या पिरामिड क्या है? ये किसी देश की जनसंख्या को समझने में किस प्रकार मदद करते हैं?
उत्तर
(i) लोगों को संसाधन इसलिए माना जाता है, क्योंकि मानव अपनी आवश्यकताओं और योग्यताओं द्वारा प्रकृति में उपलब्ध वस्तुओं को संसाधन में परिवर्तित करता है।

(ii) जनसंख्या के असमान वितरण के कारण

  • भौगोलिक कारक-इसमें स्थलाकृति, जलवायु, मृदा, जल तथा खनिज आदि शामिल हैं जो जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करते हैं।
  • आर्थिक कारक-औद्योगिक क्षेत्र रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं। अतः बड़ी संख्या में लोग इन क्षेत्रों में आकर बसते हैं।
  • सांस्कृतिक कारक-धर्म और सांस्कृतिक महत्ता वाले स्थान लोगों को आकर्षित करते हैं।
  • सामाजिक कारक-अच्छे आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र लोगों को आकर्षित करते हैं।

(iii) विश्व की जनसंख्या वृद्धि के कारण-

  • मृत्यु दर में कमी
  • खाद्य आपूर्ति में सुधार
  • स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार
  • प्राकृतिक वृद्धि दर
  • प्रवास

(iv) जनसंख्या परिवर्तन को प्रभावित करने वाले कारक

  • जन्म दर-जिसे प्रति 1000 व्यक्ति पर एक वर्ष में जीवित जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या के रूप में मापा जाता है।
  • मृत्यु दर-जिसे प्रति 1000 व्यक्ति पर एक वर्ष में मरने वाले व्यक्तियों की संख्या के रूप में मापा जाता है।

(v) जनसंख्या संघटन-जनसंख्या संघटन किसी देश का जनसंख्या विन्यास अथवा संरचना है, जिससे हम आसानी से उस देश की जनसंख्या के विभिन्न घटकों का अध्ययन कर सकते हैं; जैसे-आयु-लिंग अनुपात, साक्षरता स्तर, स्वास्थ्य दशाएँ, व्यवसाय, आय-व्यय स्तर आदि। जनसंख्या संघटन जानने की एक विधि जनसंख्या पिरामिड है।

(vi) जनसंख्या पिरामिड-यह जनसंख्या के सांख्यिकीय प्रतिरूप को प्रदर्शित करने की एक विधि है। यह जनसंख्या संघटन का अध्ययन करने में सहायक है। जनसंख्या पिरामिड को कुल जनसंख्या के लैंगिक प्रतिशत में विभक्त किया जाता है। इससे कुल जनसंख्या से लैंगिक प्रतिशत ज्ञात किया जा सकता है। जनसंख्या पिरामिड का आधार जन्मे शिशुओं की स्थिति को दिखाता है। शिखर की तरफ बढ़ते हुए यह क्रमश: प्रौढों एवं वृद्धों की जनसंख्या को दिखाता है। यह देश की आश्रित एवं क्रियाशील जनसंख्या को भी दर्शाता है।

प्रश्न 2.
सही को चिह्नित कीजिए|
(i) जनसंख्या वितरण शब्द से क्या तात्पर्य है?
(क) किसी विशिष्ट क्षेत्र में समय के साथ जनसंख्या में किस प्रकार परिवर्तन होता है?
(ख) किसी विशिष्ट क्षेत्र में जन्म लेने वाले लोगों की संख्या के संदर्भ में मृत्यु प्राप्त करने वाले लोगों की संख्या।
(ग) किसी दिए हुए क्षेत्र में लोग किस रूप में वितरित हैं।
उत्तर
(ग) किसी दिए हुए क्षेत्र में लोग किस रूप में वितरित हैं।

(ii) वे तीन मुख्य कारक कौन से हैं जिनसे जनसंख्या में परिवर्तन होता है?
(क) जन्म, मृत्यु और विवाह
(ख) जन्म, मृत्यु और प्रवास
(ग) जन्म, मृत्यु और जीवन प्रत्याशा
उत्तर
(ख) जन्म, मृत्यु और प्रवास

(iii) 1999 में विश्व की जनसंख्या हो गई
(क) 1 अरब
(ख) 3 अरब
(ग) 6 अरब
उत्तर
(ग) 6 अरब

(iv) जनसंख्या पिरामिड क्या है?
(क) जनसंख्या का आयु-लिंग संघटन का आलेखीय निरूपण।
(ख) जब किसी क्षेत्र को जनघनत्व इतना बढ़ जाता है कि लोग ऊँची इमारतों में रहते हैं।
(ग) बड़े नगरीय क्षेत्रों में जनसंख्या वितरण का प्रतिरूप।
उत्तर
(क) जनसंख्या का आयु-लिंग संघटन का आलेखीय निरूपण।

प्रश्न 3.
नीचे दिए शब्दों का उपयोग करके वाक्यों को पूरा कीजिए-
विरले, अनुकूल, परती, कृत्रिम, उर्वर, प्राकृतिक, चरम, घना।
जब लोग किसी क्षेत्र की ओर आकर्षित होते हैं तब यह …………….. बसा हुआ बन जाता है। इसे प्रभावित करने वाले कारकों के अंतर्गत……………. जलवायु ………………… संसाधनों की आपूर्ति और ……………… जमीन आते हैं।
उत्तर
(i) घना
(ii) अनुकूल
(iii) प्राकृतिक
(iv) उर्वर

प्रश्न 4.
क्रियाकलाप
जिस समाज में ’15 वर्ष से कम आयु के बहुत से लोग हैं और ’15 वर्ष से कम आयु के बहुत कम लोग’ हैं। उस समाज की विशेषताओं का वर्णन करो
संकेत : विद्यालय की आवश्यकता, पेंशन स्कीम, शिक्षक, खिलौने, पहिएदार कुर्सी, श्रम आपूर्ति, अस्पताल।
उत्तर
(क) 15 वर्ष से कम आयु के बहुत से लोग-

  • विद्यालय की आवश्यकता अधिक क्योंकि बच्चे अधिक हैं।
  • शिक्षक की अधिक आवश्यकता।
  • खिलौने की अधिक आवश्यकता।
  • अस्पताल की कम आवश्यकता।
  • पहिएदार कुर्सी की कम आवश्यकता।
  • पेंशन स्कीम की कम आवश्यकता।
  • श्रम आपूर्ति कम।।

(ख) 15 वर्ष से कम आयु के बहुत कम लोग-

  • समाज में बुजुर्गों की संख्या अधिक होगी इसलिए विद्यालयों व शिक्षकों की कम आवश्यकता होगी।
  • पेंशन स्कीम की अधिक आवश्यकता
  • खिलौनों की कम आवश्यकता
  • पहिएदार कुर्सी की अधिक आवश्यकता
  • श्रम पूर्ति अधिक
  • अस्पताल की अधिक आवश्यकता

Hope given NCERT Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 6 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 3 Ruling the Countryside (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 3 Ruling the Countryside (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 3 Ruling the Countryside (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 8 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 3 Ruling the Countryside.

प्रश्न-अभ्यास

( पाठ्यपुस्तक से)

फिर से याद करें

प्रश्न 1.
निम्नलिखित के जोड़े बनाएँ-

NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 3 (Hindi Medium) 1

उत्तर

NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 3 (Hindi Medium) 2
प्रश्न 2.
रिक्त स्थान भरें
(क) यूरोप में वोड उत्पादकों को …………….. से अपनी आमदनी में गिरावट का ख़तरा दिखाई देता था।
उत्तर
नील,

(ख) अठारहवीं सदी के आखिर में ब्रिटेन में नील की माँग …………………….. के कारण बढ़ने लगी।
उत्तर
औद्योगीकरण,

(ग) …………………… की खोज से नील की अंतर्राष्ट्रीय माँग पर बुरा असर पड़ा।
उत्तर
कृत्रिम रंग,

(घ) चंपारण आंदोलन …………………….. के खिलाफ था।
उत्तर
नील बागान मालिकों।

आइए विचार करें

प्रश्न 3.
स्थायी बंदोबस्त के मुख्य पहलुओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर
स्थाई बंदोबस्त-लार्ड कॉर्नवॉलिस ने 1793 में स्थायी बंदोबस्त लागू किया।

  1. राजाओं और तालुकदारों को जमींदारों के रूप में मान्यता दी गई।
  2. जमींदारों को किसानों से राजस्व इकट्ठा कर कंपनी के पास जमा कराने का काम दिया गया।
  3. जमीनों की राजस्व राशि स्थायी रूप से निश्चित कर दी गयी।
  4. किसानों से भूमि संबंधी अधिकार छीन लिए गए, जिससे किसान जमींदारों की दया पर निर्भर हो गए। वे अपनी ही जमीन पर मजदूरों की तरह काम करने लगे।

प्रश्न 4.
महालवारी व्यवस्था स्थायी बंदोबस्त के मुकाबले कैसे अलग थी?
उत्तर
महालवारी व्यवस्था और स्थायी बंदोबस्त में भिन्नता –
महालवारी व्यवस्था-बंगाल प्रेज़िडेंसी के उत्तर पश्चिमी के लिए होल्ट मैकेंजी नामक अंग्रेज़ ने एक नयी व्यवस्था 1822 में तैयार की गयी। इस व्यवस्था के अनुसार

  1. गाँव के एक-एक खेत के अनुमानित राजस्व को जोड़कर हर गाँव या ग्राम संमूह (महाल) से वसूल होने वाले राजस्व का हिसाब लगाया गया।
  2. इस राजस्व को स्थायी रूप से निश्चित नहीं किया गया, बल्कि उसमें समय-समय पर संशोधन का प्रावधान किया गया।
  3. राजस्व इकट्ठा करने तथा कंपनी के पास जमा कराने का काम जमींदार के स्थान पर गाँव के मुखिया
    को दिया गया।

स्थायी बंदोबस्त व्यवस्था-लॉर्ड कॉर्नवॉलिस ने 1793 में यह व्यवस्था लागू की

  1. राजाओं और तालुकदारों को जमींदारों के रूप में मान्यता दी गयी। खेत के हिसाब से राजस्व निश्चित
    नहीं किया गया।
  2. ज़मीनों की राजस्व राशि स्थायी रूप से निश्चित कर दी गयी। इस राशि में संशोधन का कोई प्रावधान नहीं किया गया।
  3. राजस्व इकट्ठा करने तथा कंपनी के पास जमा कराने का काम जमींदार को दिया गया।

प्रश्न 5.
राजस्व निर्धारण की नयी मुनरो व्यवस्था के कारण पैदा हुई दो समस्याएँ बताइए।
उत्तर
मुनरो व्यवस्था के कारण पैदा समस्याएँ

  1. ज़मीन से होने वाली आय को बढ़ाने के चक्कर में राजस्व अधिकारियों ने बहुत ज्यादा राजस्व तय कर दिया। किसान राजस्व नहीं चुका पा रहे तथा गाँव छोड़कर भाग रहे थे।
  2. मुनरो व्यवस्था से अफसरों को उम्मीद थी कि यह नई व्यवस्था किसानों को संपन्न उद्यमशील किसान बना देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

प्रश्न 6.
रैयत नील की खेती से क्यों कतरा रहे थे?
उत्तर
रैयतों का नील की खेती से कतराने का कारण|

  1. किसानों को नील की खेती करने के लिए अग्रिम ऋण दिया जाता था, परंतु फसल कटने पर कम कीमत पर फसल बेचने को मजबूर किया जाता था जिससे वे अपना ऋण नहीं चुका पाते थे और कभी न खत्म होने वाले कर्ज के चक्र में फँस जाते थे।
  2. बागान मालिक चाहते थे कि किसान अपने सबसे उपजाऊ खेतों पर नील की खेती करें, लेकिन किसानों
  3. किसान को नील की खेती करने के लिए अतिरिक्त मेहनत तथा समय की आवश्कता होती थी जिस कारण किसान अपनी अन्य फसलों के लिए समय नहीं दे पाता था।

प्रश्न 7.
किन परिस्थितियों में बंगाल में नील का उत्पादन धराशायी हो गया?
उत्तर
बंगाल में नील के उत्पादन के धराशायी होने की परिस्थितियाँ

  1. मार्च 1859 में बंगाल के हजारों रैयतों ने नील की खेती करने से मना कर दिया।
  2. रैयतों ने निर्णय लिया कि न तो वे नील की खेती के लिए कर्ज लेंगे और न ही बागान मालिकों के लाठीधारी गुंडों से डरेंगे।
  3. कंपनी द्वारा किसानों को शांत करने और विस्फोटक स्थितियों को नियंत्रित करने की कोशिश को किसानों ने अपने विद्रोह का समर्थन माना।
  4. नील उत्पादन व्यवस्था की जाँच करने के लिए बनाए गए नील आयोग ने भी बाग़ान मालिकों को
    जोर-जबर्दस्ती करने का दोषी माना और आयोग ने किसानों को सलाह दी वे वर्तमान अनुबंधों को पूरा करें तथा आगे से वे चाहें तो नील की खेती को बंद कर सकते हैं।
    इस प्रकार बंगाल में नीले का उत्पादन धराशायी हो गया।

आइए करके देखें

प्रश्न 8.
चंपारण आंदोलन और उसमें महात्मा गांधी की भूमिका के बारे में और जानकारियाँ इकट्ठा करें।
उत्तर
अफ्रीका से वापसी के बाद गांधी जी चंपारण के नील उत्पादक किसानों के बीच उनकी समस्याओं को जानने के लिए पहुँचे।

  1. गांधी जी नील उत्पादक किसानों के विरोध को अपना समर्थन दिया।
  2. गांधी जी भारत में अपना पहला सत्याग्रह चंपारण से शुरू किया जोकि नील उत्पादक किसानों के समर्थन में बागान मालिकों के विरुद्ध था।
  3. सरकार ने दमनकारी नीति अपनाई और गांधी जी को गिरफ्तार किया गया।
  4. अंत में सरकार को झुकना पड़ा और नील उत्पादक किसानों की जीत हुई तथा गांधी जी के सत्याग्रह का प्रयोग सफल रहा।

प्रश्न 9.
भारत के शुरुआती चाय या कॉफी बाग़ानों का इतिहास देखें। ध्यान दें कि इन बाग़ानों में काम करने वाले मजदूरों और नील के बाग़ानों में काम करने वाले मजदूरों के जीवन में क्या समानताएँ या फर्क
उत्तर
चाय या कॉफी बाग़ानों तथा नील बाग़ानों के मजदूरों के जीवन में समानताएँ ब अंतर

  1. चाय बागानों में मजदूरों को अनुबंधों के आधार पर रखा जाता था जबकि नील बागानों में ऐसा नहीं था।
  2. चाय या कॉफी बागानों में पूरे वर्ष काम होता था जबकि नील बाग़ानों में फसल कटाई या बुवाई के समय अधिक काम होता था।
  3. चाय या कॉफी बागानों से मज़दूर अनुबंध की अवधि के दौरान बागानों से बाहर नहीं जा सकते थे जबकि नील बाग़ानों में ऐसा नहीं होता था।

Hope given NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 3 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 4 Agriculture (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 4 Agriculture (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 4 Agriculture (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 8 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 4 Agriculture.

प्रश्न-अभ्यास

( पाठ्यपुस्तक से)

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(i) कृषि क्या है?
(ii) उन कारकों का नाम बताइए जो कृषि को प्रभावित कर रहे हैं।
(iii) स्थानांतरी कृषि क्या है? इस कृषि की क्या हानियाँ हैं?
(iv) रोपण कृषि क्या है?
(v) सरकार किसानों को कृषि के विकास में किस प्रकार मदद करती है?
उत्तर
(i) कृषि-फसलों, फलों, सब्जियों, फूलों को उगाना और पशुपालन संबंधित सभी क्रियाएँ कृषि कहलाती . है। कृषि एक प्राथमिक क्रिया है।

(ii) कृषि को प्रभावित करने वाले कारक

  1. स्थलाकृति
  2. मृदा
  3. जलवायु

(iii) स्थानांतरी कृषि-स्थानांतरी कृषि में वृक्षों को काटकर और जलाकर भूखंड को साफ किया जाता है। तब
राख को मृदा में मिलाया जाता है और फसलों को उगाया जाता है। भूमि की उर्वरता की समाप्ति के बाद यह भूमि छोड़ दी जाती है और कृषक नए भूखंड पर चला जाता है। इसे कर्तन एवं दहन कृषि भी कहा जाता है।
हानियाँ-

  1. मृदा अपरदन होता है। |
  2. वनों का ह्रास होता है।
  3. पर्यावरण प्रभावित होता है।

(iv) रोपण कृषि-

  1. रोपण कृषि वाणिज्यिक कृषि का एक प्रकार है।
  2. इसमें बड़े पैमाने पर श्रम और पूँजी की आवश्यकता होती है।
  3. इसमें वैज्ञानिक विधियों को उपयोग किया जाता है।
  4. इसमें मुख्यत: चाय, कहवा, काजू, रबड़, केला आदि की एकल फसल उगाई जाती है।

(v) सरकार द्वारा किसानों को कृषि विकास में मदद-

  1. सरकार द्वारा किसानों के बिखरे खेतों को चेकबंदी द्वारा एक स्थान पर एकत्रित किया गया है।
  2. सरकार किसानों को उर्वरकों, कृषि उपकरणों तथा कीटनाशकों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
  3. किसानों को उच्च उपज देने वाले बीज तथा उर्वरक आदि उपलब्ध कराकर उत्पादन बढ़ाने में सहायता करती है।
  4. सरकार कृषि उत्पादों के भंडारण तथा वितरण की सुविधा प्रदान करती है।

प्रश्न 2.
सही उत्तर को चिह्नित कीजिए-
(i) उद्यान कृषि का अर्थ है-
(क) गेहूँ उगाना
(ख) आदिम कृषि
(ग) फलों व सब्जियों को उगाना
उत्तर
(ग) फलों व सब्जियों को उगाना

(ii) सुनहरा रेशा’ से अभिप्राय है
(क) चाय |
(ख) कपास
(ग) पटसन
उत्तर
(ग) पटसन

(iii) कॉफी का प्रमुख उत्पादक है
(क) ब्राजील
(ख) भारत
(ग) रूस
उत्तर
(क) ब्राजील

प्रश्न 3.
कारण बताइए
(i) भारत में कृषि एक प्राथमिक क्रिया है।
(ii) विभिन्न फसलें विभिन्न प्रदेशों में उगायी जाती हैं।
उत्तर
(i) प्राथमिक क्रियाओं

प्राथमिक क्रियाओं के अंतर्गत उन सभी क्रियाओं को शामिल किया जाता है जिनका संबंध प्राकृतिक संसाधनों के उत्पादन और निष्कर्षण से होता है। भारत की कृषि में फलों, फसलों, सब्जियों, फूलों को उगाना और पशुधन पालन शामिल हैं ये सभी क्रियाएँ प्राथमिक क्रियाओं के अंतर्गत आती है इसलिए
कृषि एक प्राथमिक क्रिया है।

(ii) विभिन्न फसलें-

विभिन्न फसलें विभिन्न प्रदेशों में इसलिए उगाई जाती हैं, क्योंकि विभिन्न प्रदेशों में स्थलाकृति, मृदा और जलवायु विभिन्न होती है। विभिन्न स्थलाकृति, मृदा और जलवायु में विभिन्न फसलें ही पैदा होती

प्रश्न 4.
अंतर स्पष्ट कीजिए-
(i) प्राथमिक क्रियाएँ और तृतीयक क्रियाएँ
(ii) निर्वाह कृषि और गहन कृषि
उत्तर
(i) प्राथमिक क्रियाएँ और तृतीयक क्रियाएँ

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 4 (Hindi Medium) 1
(ii) निर्वाह कृषि और गहन कृषि

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 4 (Hindi Medium) 2

प्रश्न 5.
क्रियाकलाप
(i) बाजार में उपलब्ध गेहूँ, चावल, ज्वार, बाजरा, रागी, मक्का, तिलहन और दलहन के बीजों को एकत्र कीजिए। उन्हें कक्षा में लाइए और पता लगाइए कि वे किस प्रकार की मृदा में उगते हैं?
(ii) पत्रिकाओं, पुस्तकों, समाचार-पत्रों और इंटरनेट से संगृहीत चित्रों के आधार पर संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के किसानों की जीवन शैली के मध्य अंतर पता कीजिए।
उत्तर
(1) विभिन्न फसलों के बीज छात्र स्वयं एकत्र करें।

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 4 (Hindi Medium) 3

(ii) चित्र छात्र स्वयं करें।
अंतर
भारतीय किसान-

  • भारत में फार्म का आकार छोटा (लगभग 1 से 1-5 हेक्टेयर) होता है।
  • किसान मुख्य रूप से गाँव में रहता है।
  • किसान वर्ष में कम-से-कम दो फसलें उगाता है।
  • किसान अपने मित्रों और बुजुर्गों के साथ-साथ सरकारी कृषि अधिकारियों से कृषि कार्यों के संबंध में सलाह लेता है।
  • किसान खेतों की जुताई भाड़े के ट्रैक्टर से या बैलों से परंपरागत विधि से करते हैं।
  • किसानों के पास भंडारण की सुविधाओं की कमी होती है।

संयुक्त राज्य अमेरिका का किसान-

  • संयुक्त राज्य अमेरिका में फार्म का औसत आकार 250 हेक्टेयर होता है।
  • किसान सामान्यतः फार्म में रहता है।
  • किसान वर्ष में एक फसल उगाता है।
  • किसान उर्वरक कार्यक्रम की योजना बनाने में वैज्ञानिक मदद लेता है उसका कंप्यूटर उपग्रह से जुड़ा हुआ है जो किसान को उसके खेत की यथार्थ तस्वीर देता है।
  • किसान ट्रैक्टरों, बीज बोने की मशीनों, समतलक, संयुक्त हार्वेस्टर और प्रेसर का उपयोग कृषि संबंधी विविध संक्रियाओं में करता है।
  • अनाज स्वचालित अन्न भंडार में संचित किए जाते हैं अथवा बाजार अभिकरणों (मार्केट-एजेंसियों) में भेजे जाते हैं।

प्रश्न 6.
आओ खेलें
शब्द पहेली को दिए संकेतों की मदद से हल कीजिए।
नोट : वर्ग पहेली के उत्तर अंग्रेजी के शब्दों में हैं।
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 4 (Hindi Medium) 4

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 4 (Hindi Medium) 5
उत्तर
बाएँ से दाएँ-
1. MAIZE (मक्का)
2. GREEN REVOLUTION (हरित क्रांति)
4. WHEAT (गेहूँ)
10. SUBSISTENCE (निर्वाह कृषि)
13. LIVE STOCK (डेयरी फार्मिंग)
14. VITI CULTURE (विटिकल्चर)

ऊपर से नीचे
1. MILLETS (मिलेट्स)
3. SHIFTING (स्थानांतरी कृषि)
5. AGRICULTURE (एग्रीकल्चर)
8. HORTICULTURE (हॉर्टीकल्चर)
7. COTTON (कपास)
6. PLANTATIONS (रोपण कृषि)
9. JUTE (जूट)
11. RICE (चावल)
12. PRIMARY (प्राथमिक क्रिया)

 

Hope given NCERT Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 4 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 2 From Trade to Territory (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 2 From Trade to Territory (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 2 From Trade to Territory (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 8 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 2 From Trade to Territory.

प्रश्न-अभ्यास

( पाठ्यपुस्तक से)

फिर से याद करें

प्रश्न 1.
निम्नलिखित के जोड़े बनाएँ-

NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 2 (Hindi Medium) 1
दीवानी
टीपू सुल्तान ‘शेर-ए-मैसूर”
भूराजस्व वसूल करने का अधिकार फ़ौजीदारी अदालत
सिपॉय रानी चेन्नम्मा
भारत का पहला गवर्नर-जनरल सिपाही
फ़ौजदारी अदालत वॉरेन हेस्टिंग्स
कित्तूर में अंग्रेज-विरोधी आंदोलन का नेतृत्व किया
उत्तर

NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 2 (Hindi Medium) 2
दीवानी
भूराजस्व वसूल करने का अधिकार ‘शेर-ए-मैसूर
टीपू सुल्तान फ़ौजीदारी अदालत
फ़ौजदारी अदालत रानी चेन्नम्मा
कित्तूर में अंग्रेज़-विरोधी आंदोलन का नेतृत्व किया सिपाही
सिपॉय वॉरेन हेस्टिंग्स
भारत का पहला गवर्नर-जनरल

प्रश्न 2.
खाली स्थान भरें :
(क) बंगाल पर अंग्रेजों की जीत …………….. की जंग से शुरू हुई थी।
उत्तर
प्लासी,

(ख) हैदर अली और टीपू सुल्तान ……………… के शासक थे।
उत्तर
मैसूर,

(ग) डलहौजी ने ………………… का सिद्धांत लागू किया।
उत्तर
विलय,

(घ) मराठा रियासतें मुख्य रूप से भारत के : …………………..भाग में स्थित थीं।
उत्तर
दक्षिण

प्रश्न 3.
सही या गलत बताएँ :
(क) मुगल साम्राज्य अठारहवीं सदी में मजबूत होता गया।
उत्तर
गलत,

(ख) इंग्लिश ईस्ट इंडिया कंपनी भारत के साथ व्यापार करने वाली एकमात्र यूरोपीय कंपनी थी।
उत्तर
गलत,

(ग) महाराजा रणजीत सिंह पंजाब के राजा थे।
उत्तर
सही,

(घ) अंग्रेजों ने अपने कब्जे वाले इलाकों में कोई शासकीय बदलाव नहीं किए।
उत्तर
गलत

आइए विचार करें

प्रश्न 4.
यूरोपीय व्यापारिक कंपनियाँ भारत की तरफ क्यों आकर्षित हो रही थीं?
उत्तर
यूरोपीय व्यापारिक कंपनियों के भारत की तरफ आकर्षित होने के निम्नलिखित कारण थे

  1. यूरोपीय कंपनियों ने भारत के साथ व्यापार में अपार संभावनाएँ देखी।
  2. यूरोपीय देशों में भारत की अनेक वस्तुओं की भारी माँग थी; जैसे-कपास, रेशम, काली मिर्च, लौंग, इलायची और दालचीनी इत्यादि।
  3. वे भारत में कम कीमत पर सामानों की खरीदकर वापस यूरोप जाकर उन्हें ऊँची कीमतों पर बेच सकते थे। इन्हीं व्यापारिक संभावनाओं के कारण यूरोपीय कंपनियाँ भारत की ओर आकर्षित हो रही थीं।

प्रश्न 5.
बंगाल के नवाबों और ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच किन बातों पर विवाद थे?
उत्तर
बंगाल के नवाबों और कंपनी के बीच विवाद के कारण

  1. नवाबों ने कंपनी को छूट देने से मना कर दिया था।
  2. नवाबों ने कंपनी को व्यापारिक अधिकार देने के लिए बहुत अधिक धनराशि की माँग की।
  3. नवाबों ने कंपनी को सिक्का ढालने का अधिकार देने से भी मना कर दिया।
  4. नवाबों ने कंपनी पर टैक्स (कर) अदा नहीं करने के साथ-साथ अपमानजनक पत्र लिखने का आरोप लगाया।
  5. कंपनी ने भी नवाबों पर निम्नलिखित आरोप लगाए कि नवाबों के स्थानीय अधिकारी कंपनी के व्यापार को नष्ट कर रहे हैं, कंपनी को अधिक टैक्स देना पड़ रहा है, कंपनी को किलाबंदी के विस्तार व पुनर्निर्माण की अनुमति नहीं दी जा रही है।

प्रश्न 6.
दीवानी मिलने से ईस्ट इंडिया कंपनी को किस तरह फायदा पहुँचा?
उत्तर
दीवानी मिलने से कंपनी को फायदा

  1. दीवानी मिलने के कारण कंपनी को बंगाल के विशाल राजस्व संसाधनों पर नियंत्रण मिल गया।
  2. कंपनी भारत से ज्यादातर वस्तुएँ ब्रिटेन से लाए गए सोने-चाँदी के बदले खरीदती थी, लेकिन अब उसे ब्रिटेन से सोना-चाँदी लाने की आवश्यकता ही नहीं रही।
  3. अब कंपनी भारत से होने वाले लाभ से अपने खर्च चला सकती थी; जैसे—सूती रेशमी कपड़ा खरीदना, अपनी सेना के खर्चे की पूर्ति करना और कलकत्ता में किले और दफ्तरों के निर्माण का खर्चा उठाना इत्यादि।

प्रश्न 7.
ईस्ट इंडिया कंपनी टीपू सुल्तान को खतरा क्यों मानती थी?
उत्तर
टीपू सुल्तान को कंपनी द्वारा खतरा मानने के कारण-

  1. मालाबार तट पर होने वाला व्यापार मैसूर रियासत के नियंत्रण में था जहाँ से कंपनी काली मिर्च और इलायची
    खरीदती थी। टीपू सुल्तान ने अपनी रियासत के बंदरगाहों से होने वाले निर्यात पर रोक लगा दी।
  2. टीपू सुल्तान ने स्थानीय सौदागरों को भी कंपनी के साथ व्यापार करने से रोक दिया।
  3. टीपू सुल्तान ने भारत में रहने वाले फ्रांसीसी व्यापारियों से घनिष्ठ संबंध स्थापित किए और उनकी मदद से अपनी सेना का आधुनिकीकरण किया।

प्रश्न 8.
“सब्सिडियरी एलायंस” (सहायक संधि) व्यवस्था की व्याख्या करें।
उत्तर
सहायक संधि का अर्थ-गवर्नर जनरल लॉर्ड वेलेली ने भारत में कंपनी के शासन के विस्तार के उद्देश्य सहायक
संधि को अपनाया था। इसे सहायक संधि इसलिए कहा गया कि जो भी भारतीय शासक इस संधि की शर्तों को मानने के लिए तैयार हो जाता था कंपनी उसकी सुरक्षा में पूर्ण सहयोग करने का वायदा करती थी।
सहायक संधि की शर्ते-

  1. भारतीय शासकों को अपनी स्वतंत्र सेना रखने की इजाजत नहीं होगी।
  2. जिन शासकों की सुरक्षा का भार कंपनी पर होगा। वे इसके लिए कंपनी को शुल्क प्रदान करेंगे। शुल्क नहीं। | देने की स्थिति में कंपनी दंड के रूप में शुल्क के बराबर राजस्व वाला क्षेत्र शासक से छीन लेगी।
  3. शासक को अपने दरबार में एक अंग्रेज़ रेजीडेंट रखना होगा जो शासक की गतिविधियों पर नजर रखेगा।

प्रश्न 9.
कंपनी का शासन भारतीय राजाओं के शासन से किस तरह अलग था?
उत्तर
भारतीय राजाओं के शासन और कंपनी के शासन में अंतर

  1. भारतीय राजाओं ने अपने राज्य का प्रशासनिक तथा राजस्व विभाजन विभिन्न इकाइयों में कर रखा था; परंतु ये इकाइयाँ ब्रिटिश-प्रशासनिक एवं राजस्व इकाइयों की तरह प्रभावी नहीं थी। कंपनी ने प्रेजिडेंसी के रूप में एक नई प्रशासनिक इकाई बनाई थी जिसका शासन गर्वनर के पास होता था।
  2. कंपनी द्वारा पुलिस तथा राजस्व व्यवस्था में काफी सुधार किया गया था, जबकि भारतीय शासकों द्वारा पुलिस तथा राजस्व व्यवस्था को सुधारने के लिए किसी भी प्रकार का प्रयास नहीं किया गया।
  3. भारतीय राजाओं के शासन में न्यायिक व्यवस्था प्रभावी नहीं थी। एक ही तरह की अदालत दीवानी तथा फौजदारी दोनों तरह के मुकदमों की सुनवाई करती थी, जबकि अंग्रेजों ने एक आधुनिक एवं विकसित न्यायिक व्यवस्था स्थापित की थी प्रत्येक जिले में अलग-अलग दीवानी व फौजदारी अदालतें स्थापित की गई थी।

प्रश्न 10.
कंपनी की सेना की संरचना में आए बदलावों का वर्णन करें।
उत्तर
कंपनी की सेना में आए संरचनात्मक बदलाव

  1. कंपनी ने पैदल और घुड़सवार सिपाहियों की जगह पेशेवर सैनिकों की भर्ती की।
  2. कंपनी ने सैनिकों को यूरोपीय शैली में नई युद्ध तकनीक से प्रशिक्षित किया।
  3. कंपनी ने अपने सैनिकों को आधुनिक हथियारों, जैसे–मस्केट तथा मैचलॉक आदि से लैस किया गया।
  4. कंपनी ने सेना में यूरोपीय सैनिकों की संख्या बढ़ा दी तथा सेना के महत्त्वपूर्ण स्थान; जैसे-तोपखाना, टैंक इत्यादि पर यूरोपीय सैनिकों को नियुक्त किया गया।
  5. सेना में यह भावना जगाई कि उनका कोई धर्म जाति, नहीं है वह केवल सैनिक है ब्रिटिश साम्राज्य के प्रति वफादारी रखना उनका कर्तव्य है।

आइए करके देखें

प्रश्न 11.
बंगाल में अंग्रेजों की जीत के बाद कलकत्ता एक छोटे से गाँव से बड़े शहर में तब्दील हो गया। औपनिवेशिक काल के दौरान शहर के यूरोपीय और भारतीय निवासियों की संस्कृति, शिल्प और जीवन के बारे में पता लगाएँ।
उत्तर
औपनिवेशिक काल के दौरान शहर के यूरोपीय और भारतीय निवासियों की संस्कृति, शिल्प और जीवन में निम्नलिखित बदलाव आए

  1. औपनिवेशिक काल में कलकत्ता एक प्रशासनिक केंद्र बन गया था। यूरोपीय लोग उच्च स्तरीय सुविधाओं से पूर्ण क्षेत्रों में रहते थे, जबकि भारतीय लोग अनियोजित सघन तथा सुविधाहीन क्षेत्रों में रहने को मजबूर थे।
  2. कलकत्ता का विकास भारत के प्रमुख सांस्कृतिक रंगमंच केंद्र के रूप में हुआ था। नाटक, सामूहिक रंगमंच भारतीय शास्त्रीय संगीत, धार्मिक तथा सांस्कृतिक उत्सवों आदि में लोग उत्साहपूर्वक भाग लेते थे
  3. औपनिवेशिक शासन के दौरान कलकत्ता कई शानदार इमारतों का साक्षी बना। इसमें मिस्री रोमन, प्राच्य तथा भारतीय मुसलिम कलाकृतियों का उपयोग किया गया। भारतीय संग्रहालय विक्टेरिया मेमोरियल इत्यादि इसके कुछ उदाहरण हैं।

प्रश्न 12.
निम्नलिखित में से किसी एक के बारे में तसवीरें, कहानियाँ, कविताएँ और जानकारियाँ इकट्ठा करें-झाँसी की रानी, महादजी सिंधिया, हैदर अली, महाराजा रणजीत सिंह, लॉर्ड डलहौजी या आपके इलाके का कोई पुराना शासक।
उत्तर
महाराजा रणजीत सिंह-महाराजा रणजीत सिंह महाराजा रणजीत सिंह का जन्म पंजाब के राजपरिवार में हुआ था। उन्हें 1801 में पंजाब का महाराजा घोषित किया गया। वे एक महान शासक थे। उन्होंने अपनी प्रजा को अभिव्यक्ति एवं उपासना की स्वतंत्रता दे रखी थी उन्होंने सभी धर्मों का सदैव सम्मान किया।

Hope given NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 2 are helpful to complete your homework.

error: Content is protected !!