NCERT Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 3 Mineral and Power Resources (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 3 Mineral and Power Resources (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 3 Mineral and Power Resources (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 8 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 3 Mineral and Power Resources.

प्रश्न-अभ्यास

( पाठ्यपुस्तक से)

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(i) प्रतिदिन आपके उपयोग में आने वाले तीन सामान्य खनिजों के नाम बताइए।
(ii) अयस्क क्या है? धात्विक खनिजों के अयस्क सामान्यतः कहाँ पाए जाते हैं?
(iii) प्राकृतिक गैस संसाधनों में संपन्न दो प्रदेशों के नाम बताइए।
(iv) निम्न के लिए आप ऊर्जा के किन स्रोतों का सुझाव देंगे
(v) पाँच तरीके दीजिए जिनसे कि आप घर पर ऊर्जा बचा सकते हैं।

  • ग्रामीण क्षेत्रों
  • तटीय क्षेत्रों
  • शुष्क प्रदेशों

(v) पाँच तरीके दीजिए जिनसे कि आप घर पर ऊर्जा बचा सकते हैं।
उत्तर
प्रतिदिन उपयोग में आने वाले सामान्य खीनज हैं-
(i)

  • लोहा
  • नमक
  • ग्रेफाइट

(ii) जिन शैलों से खनिजों का खनन किया जाता है वे शैल अयस्क कहलाती हैं। धात्विक खनिजों के अयस्क सामान्यतः आग्नेय और कायांतरित शैलों में पाए जाते हैं।

(iii) प्राकृतिक गैस संसाधन से संपन्न दो प्रदेश हैं।

  • जैसलमेर (राजस्थान)
  •  मुंबई (महाराष्ट्र)

(iv)

  • बायोगैस
  • ज्वारीय ऊर्जा एवं पवन ऊर्जा
  • पवन ऊर्जा एवं सौर ऊर्जा

(v) घर पर ऊर्जा की बचत के तरीके-

  • बिजली उपकरणों को आवश्यकता न होने पर बंद कर देना।।
  • सब्जी प्रेशर कुकर में पकाना।।
  • सी.एफ.एल. बल्ब व ट्यूब का प्रयोग करना।
  • खिड़कियों को खुली रखकर प्राकृतिक हवा और प्रकाश को अधिकतम प्रयोग करना।
  • गैस जलाने से पहले सब्जियाँ काटकर व धोकर तैयार रखना।

प्रश्न 2.
सही उत्तर को चिह्नित कीजिए
(i) निम्नलिखित में से कौन-सी एक खनिजों की विशेषता नहीं है?
(क) वे प्राकृतिक प्रक्रियाओं द्वारा निर्मित होते हैं।
(ख) उनका एक निश्चित रासायनिक संघटन होता है।
(ग) वे असमाप्य होते हैं।
(घ) उनका वितरण असमान होता है।
उत्तर
(ग) वे असमाप्य होते हैं।

(ii) निम्नलिखित में से कौन-सी अभ्रक का उत्पादक नहीं है?
(क) झारखंड
(ख) राजस्थान
(ग) कर्नाटक
(घ) आंध्र प्रदेश
उत्तर
(ग) कर्नाटक

(iii) निम्नलिखित में से कौन विश्व में ताँबे का अग्रणी उत्पादक है?
(क) बोलीविया
(ख) चिली
(ग) घाना
(घ) जिंबाब्वे
उत्तर
(ख) चिली

(iv) निम्नलिखित प्रक्रियाओं में से कौन-सी आपके रसोईघर में द्रवित पेट्रोलियम गैस (एल.पी.जी.) को संरक्षित नहीं करेगी-
(क) पकाने से पहले दाल को कुछ समय के लिए भिगोना।
(ख) प्रेशर कुकर में खाना पकाना।
(ग) पकाने के लिए गैस जलाने से पूर्व सब्जी को काट लेना।
(घ) खुली कढ़ाई में कम ज्वाला पर भोजन पकाना।
उत्तर
(घ) खुली कढ़ाई में कम ज्वाला पर भोजन पकाना।

प्रश्न 3.
कारण बताइए-
(i) बड़े बाँधों के निर्माण के पूर्व पर्यावरणीय पहलुओं को ध्यानपूर्वक देखना चाहिए।
(ii) अधिकांश उद्योग कोयला खानों के पास केंद्रित होते हैं।
(iii) पेट्रोलियम को ‘काला सोना’ कहा जाता है।
(iv) आखनन पर्यावरणीय चिंता का विषय हो सकता है।
उत्तर
कारण-
(i)

  • बड़े पैमाने पर वनों को काटा जाता है।
  • बहुत बड़ा क्षेत्र जलमग्न हो जाता है।
  • स्थानीय स्तर पर भूकंप, भूस्खलन का खतरा बढ़ जाता है।

(ii)

  • कोयला शक्ति के साधन के रूप में उद्योगों की माँग पूरी करता है।
  • कोयला एक भारी खनिज ईंधन है जिसे दूर क्षेत्रों में ढोने से खर्च और समय बढ़ जाता है।

(iii) पेट्रोलियम और इससे बने उत्पादों के महत्त्व तथा अधिक मूल्यवान होने कारण ही इसे काला सोना कहा जाता है।

(iv) आखनन खुले गर्तवाली खनन क्रिया जिससे धूल बड़े स्तर पर पर्यावरण में फैलती है जिससे प्रदूषण होता है।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित में अंतर स्पष्ट कीजिए-
(i) परंपरागत और गैर-परंपरागत ऊर्जा के स्रोत
(ii) बायो गैस और प्राकृतिक गैस
(iii) लौह और अलौह खनिज
(iv) धात्विक और अधात्विक खनिज
उत्तर
अंतर-
(i) परंपरागत और गैर-परंपरागत ऊर्जा के स्रोत

  1. परंपरागत ऊर्जा के स्रोत
    • जिन स्रोतों का उपयोग मनुष्य अपनी ऊर्जा की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए लंबे
      समय से करता चला आ रहा है।
    • इन स्रोतों का भंडार सीमित है तथा ये अनवीकरणीय ऊर्जा स्रोत हैं।
    • इन ऊर्जा स्रोतों के उपयोग से प्रदूषण होता है।
    • कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस आदि परंपरागत ऊर्जा स्रोत के उदाहरण हैं।
  2. गैर-परंपरागत ऊर्जा के स्त्रोत
    • जिन स्रोतों का उपयोग मनुष्य अपनी ऊर्जा की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए परंपरागत ऊर्जा स्रोतों के विकल्प के रूप में करने लगा है।
    • इन स्रोतों का भंडार सीमित नहीं है और ये नवीकरणीय ऊर्जा के स्रोत हैं।
    • इन ऊर्जा स्रोतों के उपयोग से प्रदूषण नहीं फैलता है।
    • सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, ज्वारीय ऊर्जा गैर-परंपरागत ऊर्जा स्रोत के उदाहरण हैं।

(ii) बायोगैस और प्राकृतिक गैस-

  1. बायोगैस
    • यह मानव निर्मित संसाधन है।
    • यह जैविक अपशिष्ट जैसे मृत पौधे और जंतुओं के अवशेष,पशुओं का गोबर आदि से तैयार की जाती है।
    •  इसका उपयोग खाना पकाने तथा बल्ब जलाने आदि में घरेलू जरूरतों के लिए किया जाता है।
    •  इसके प्लांट ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लगाए गए हैं। (
  2. प्राकृतिक गैस-
    • यह प्राकृतिक संसाधन है।
    • यह पेट्रोलियम निक्षेपों के साथ पायी जाती है।
    • इसका उपयोग घरेलू और वाणिज्यिक ईंधनों के रूप में किया जाता है।
    • भारत में प्राकृतिक गैस जैसलमेर, कृष्णा-गोदावरी डेल्टा, त्रिपुरा और मुंबई के अपतटीय क्षेत्रों में पायी जाती है।

(iii) लौह और अलौह खनिज-

  1. लौह खनिज-
    • जिन धात्विक खनिजों में लौह अंश पाया जाता है, उन्हें लौह खनिज कहते हैं।
    • लौह-अयस्क, मैंगनीज, क्रोमाइट इत्यादि लौह खनिज के उदाहरण हैं।
  2. अलौह खनिज
    • जिन धात्विक खनिजों में लौह अंश नहीं पाया जाता है।
    • सोना, चाँदी, ताँबा, आदि अलौह खनिज के उदाहरण हैं।

(iv) धात्विक और अधात्विक खनिजे

  1. धात्विक खनिज
    • जिन खनिजों से धातु प्राप्त होती है।
    • इनको पीटकर पतली कादरों के रूप में परिवर्तित किया जा सकता है।
    • इनमें चमक होती है।
    • लौह-अयस्क, मैंगनीज, क्रोमाइट, सोना, चाँदी इत्यादि धात्विक खनिज के उदाहरण हैं।
  2. अधात्विक खनिज
    • जिन खनिजों से धातु प्राप्त नहीं होती है।
    • ये पीटने पर टूट जाते हैं।
    • इनमें चमक नहीं होती है।
    • संगमरमर, कोयला, अभ्रक, पेट्रोलियम इत्यादि अधात्विक खनिजों के उदाहरण हैं।

प्रश्न 5.
क्रियाकलाप

  1. हमारे जीवन में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के ईंधनों को प्रदर्शित करने के लिए पुरानी पत्रिकाओं से चित्रों का प्रयोग करें और उन्हें अपने सूचनापट पर प्रदर्शित करें।
  2. ऊर्जा संरक्षण की युक्तियाँ जिन्हें आप अपने विद्यालय में अपनाएँगे, पर प्रकाश डालते हुए एक चार्ट बनाइए।
  3. सलमा की कक्षा ने विद्युत उपभोग सर्वेक्षण के द्वारा अपने विद्यालय का ऊर्जा लेखा परीक्षण करने के लिए एक कार्य अभियान चलाया। उन्होंने विद्यालय के छात्रों के लिए सर्वेक्षण पत्रक तैयार किए।

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 3 (Hindi Medium) 1

सर्वेक्षण के दौरान एकत्र किए गए आँकड़ों का प्रयोग करते हुए विद्यार्थियों ने एक माह में उपभोग की गई इकाइयों एवं अनुमानित व्यय की गणना की और पिछले माह के विद्युत बिल से इसकी तुलना की। उन्होंने पंखों, बत्तियों और बंद न किए गए अन्य उपकरणों द्वारा उपभोग की गई विद्युत के अनुमानित मूल्य की भी गणना की। इस प्रकार, उन्होंने उस मात्रा पर प्रकाश डाला जो बचाई जा सकती थी और ऊर्जा संरक्षण के लिए सामान्य आदतों के सुझाव दिए, जैसे• आवश्यकता न होने पर उपकरणों को बंद कर देना।

  • आवश्यकतानुसार न्यूनतम उपयोग।
  • खिड़कियों को खुली रखकर प्राकृतिक हवा और प्रकाश का अधिकतम उपयोग करना।
  • बत्तियों को धूलरहित रखना।

दिए गए निर्देशों के अनुसार उपकरणों की उचित देखभाल और उपयोग करना।
क्या आप इस सूची में कुछ और युक्तियाँ जोड़ सकते हैं?
आप घर पर इसी प्रकार का सर्वेक्षण कर सकते हैं और तब इसका विस्तार अपने पड़ोस तक कर सकते हैं।
और अपने पड़ोसियों को भी ऊर्जा के प्रति जागरूक कर सकते हैं।
उत्तर
क्रियाकलाप
(i) विद्यार्थी स्वयं करें।
(ii) विद्यार्थी स्वयं करें।
(iii) विद्यार्थी स्वयं करें।

 

Hope given NCERT Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 3 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 2 Land, Soil, Water, Natural Vegetation and Wildlife Resources (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 2 Land, Soil, Water, Natural Vegetation and Wildlife Resources (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 2 Land, Soil, Water, Natural Vegetation and Wildlife Resources (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 8 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 2 Land, Soil, Water, Natural Vegetation and Wildlife Resources .

प्रश्न-अभ्यास

( पाठ्यपुस्तक से)

प्रश्न 1.
निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(i) मृदा निर्माण के लिए उत्तरदायी दो मुख्य जलवायु कारक कौन-से हैं?
(ii) भूमि निम्नीकरण के कोई दो कारण लिखिए। ।
(ii) भूमि को महत्त्वपूर्ण संसाधन क्यों माना जाता है?
(iv) किन्हीं दो सोपानों के नाम बताइए जिन्हें सरकार ने पौधों और प्राणियों के संरक्षण के लिए आरंभ किया है।
(v) जल संरक्षण के तीन तरीके बताइए।
उत्तर
(i) मृदा निर्माण के दो मुख्य जलवायु कारक-

  • तापमान
  • वर्षण

(ii) भूमि निम्नीकरण के दो कारण-

  • मानवीय कारण-वनोन्मूलन, अतिचारण,रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का अत्यधिक उपयोग।
  • प्राकृतिक कारण-वर्षा दोहन,भूस्खलन और बाढ़।

(iii) भूमि हमारे जीवन का आधार है। इसके बिना हमें आवास, खाना, पानी आदि कुछ भी प्राप्त नहीं होगा।

(iv) दो सोपान-

  • जैवमंडल निचय तथा राष्ट्रीय उद्यानों की स्थापना।
  • अवैध शिकार और कटाई आदि पर रोक लगाना।

(v) जल संरक्षण के उपाय-

  • वृक्षारोपण
  • रिसाव व वाष्पीकरण रोकना
  • वर्षा जल संग्रहण

प्रश्न 2.
सही उत्तर को चिह्नित कीजिए-
(i) निम्नलिखित में से कौन-सा कारक मृदा निर्माण का नहीं है?
(i) समय
(ii) मृदा का गठन
(iii) जैव पदार्थ
उत्तर
(ख)
मृदा का गठन

(ii) निम्नलिखित में से कौन-सी विधि तीव्र ढालों पर मृदा अपरदन को रोकने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है?
(i) रक्षक मेखला
(ii) मलचिंग
(iii) वेदिका कृषि
उत्तर
(ग)
वेदिका कृषि

(iii) निम्नलिखित में से कौन-सा प्रकृति के संरक्षण के अनुकूल नहीं है?
(i) जब आवश्यकता न हो तो बल्ब को बंद कर देना चाहिए।
(ii) नल को उपयोग के बाद तुरंत बंद कर देना चाहिए।
(iii) खरीदारी के बाद पॉली पैक को नष्ट कर देना चाहिए।
उत्तर
(ग)
खरीदारी के बाद पॉली पैक को नष्ट कर देना चाहिए।

 

प्रश्न 3.
निम्नलिखित का मिलान कीजिए-

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 2 (Hindi Medium) 1

उत्तर
मिलान
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 2 (Hindi Medium) 2

प्रश्न 4.
निम्नलिखित कथनों में से सत्य अथवा असत्य बताइए। यदि सत्य है तो उसके कारण लिखिए-
(i) भारत का गंगा, ब्रह्मपुत्र का मैदान अत्यधिक आबाद प्रदेश है।
(ii) भारत में प्रतिव्यक्ति जल की उपलब्धता कम हो रही है।
(iii) तटीय क्षेत्रों में पवन गति रोकने के लिए वृक्ष कतार में लगाए जाते हैं, जिसे बीच की फसल उगाना कहते हैं।
(iv) मानवीय हस्तक्षेप और जलवायु परिवर्तन पारितंत्र को व्यवस्थित रख सकते हैं।
उत्तर
(i) सत्य

  • कारण -यह मैदान अत्यधिक उपजाऊ है जिसके कारण अधिक जनसंख्या का भरण-पोषण कर सकता है। – इस मैदान की जलवायु मानवीय गतिविधियों के अनुकूल हैं।
    -यह मैदान समतल है जिसके कारण यातायात के साधनों, नगरों तथा उद्योगों का विकास हुआ है।

(ii) सत्य

  • कारण – भारत की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। – प्रदूषण के कारण जल दूषित हो रहा है।

(iii) सत्य

  • कारण –पवन गति रोकने के लिए वृक्ष कतारों में लगाए जाते हैं। ताकि मृदा अपरदन कम हो।

(iv) असत्य

प्रश्न 5.
क्रियाकलाप भूमि उपयोग प्रतिरूप के परिवर्तन के लिए उत्तरदायी कुछ और कारणों की चर्चा कीजिए। क्या आपके स्थान पर भूमि उपयोग प्रतिरूप में कोई परिवर्तन हुआ है? अपने माता-पिता और बड़े लोगों से पता कीजिए। आप निम्नलिखित प्रश्नों को पूछकर एक साक्षात्कार ले सकते हैं-

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 2 (Hindi Medium) 3
आपने जो तालिका पूरी की है उसके आधार पर भूमि उपयोग प्रतिरूपों का एक चित्र बनाइए जिन्हें आप 20 वर्ष बाद अपने पड़ोस में देखने की कल्पना करते हैं। आप क्यों सोचते हैं कि वर्षों बाद भूमि उपयोग बदल
जाता है।
उत्तर
यह कार्य विद्यार्थी स्वयं करें।

Hope given NCERT Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 2 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 1 How, When and Where (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 1 How, When and Where (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 1 How, When and Where (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 8 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 1 How, When and Where.

प्रश्न-अभ्यास

( पाठ्यपुस्तक से)

फिर से याद करें |

प्रश्न 1.
सही और गलत बताएँ ।
(क) जेम्स मिल ने भारतीय इतिहास को हिंदू, मुसलिम, ईसाई, तीन काल खंडों में बाँट दिया था।
उत्तर
सही,

(ख) सरकारी दस्तावेज़ों से हमें ये समझने में मदद मिलती है कि आम लोग क्या सोचते हैं।
उत्तर
गलत,

(ग) अंग्रेज़ों को लगता था कि सही तरह शासन चलाने के लिए सर्वेक्षण महत्त्वपूर्ण होते हैं।
उत्तर
सही।

आइए विचार करें

प्रश्न 2. 
जेम्स मिल ने भारतीय इतिहास को जिस तरह काल खंडों में बाँटा है, उसमें क्या समस्याएँ हैं?
उत्तर
1817 में स्कॉटलैंड के अर्थशास्त्री और राजनीतिक दार्शनिक जेम्स मिल ने तीन खंडों में ‘ए हिस्ट्री ऑफ़ ब्रिटिश इंडिया’ (ब्रिटिश भारत का इतिहास) किताब लिखी। इस किताब में उन्होंने भारत के इतिहास को निम्नलिखित तीन काल खंडों में बाँटा था

  1. हिंदू,
  2. मुसलिम,
  3. ब्रिटिश

समस्या-जेम्स मिल द्वारा भारत के इतिहास को इस प्रकार तीन खंडों में बाँटने से निम्नलिखित समस्याएँ थीं

  1. यह विभाजन सांप्रदायिकता के आधार पर किया गया था।
  2. यह काल विभाजन औपनिवेशिक विचारधारा पर आधारित था।
  3. इस काल विभाजन का उद्देश्य भारतीयों को अलग-अलग पहचान देकर फूट डालना था।

प्रश्न 3. 
अग्रेज़ों ने सरकारी दस्तावेजों को किस तरह सुरक्षित रखा?
उत्तर
अंग्रेजों ने सरकारी दस्तावेजों को निम्नलिखित प्रकार से सुरक्षित रखा था

  1. सभी शासकीय संस्थानों में अभिलेख कक्ष बनवाए।
  2. तहसील के दफ्तर, कलेक्टरेट, कमिश्नर के दफ्तर, प्रांतीय सचिवालय, कचहरी-सभी के लिए | अपने-अपने रिकॉर्ड रूम (कक्ष) बनवाए।
  3. महत्त्वपूर्ण दस्तावेज़ों को सुरक्षित रखने के लिए अभिलेखागार और संग्रहालय जैसे संस्थान भी बनवाए।

प्रश्न 4. 
इतिहासकार पुराने अखबारों से जो जानकारी जुटाते हैं वह पुलिस की रिपोर्टों में उपलब्ध जानकारी से किस तरह अलग होती है? ।
उत्तर
पुराने अखबारों से जानकारियाँ-पुराने अखबारों से इतिहासकार जो जानकारियाँ प्राप्त करते हैं। यह
संवाददाताओं द्वारा क्षेत्र में जाकर इकट्ठी की गयी जानकारियों पर आधारित होती है इस तरह अखबार घटनाओं का सही और विस्तृत विवरण प्रस्तुत करता है। पुलिस रिपोर्ट-पुलिस रिपोर्ट के पक्षपातपूर्ण होने की संभावना होती है, क्योंकि पुलिस रिपोर्ट सरकार की सोच, वरिष्ठ अधिकारियों के दबाव तथा जाँच अधिकारी के व्यक्तित्व पर निर्भर होती है।

आइए करके देखें।

प्रश्न 5. 
क्या आप आज की दुनिया के कुछ सर्वेक्षणों का उदाहरण दे सकते हैं? सोचकर देखिए कि खिलौना
बनाने वाली कंपनियों को यह पता कैसे चलता है कि बच्चे किन चीज़ों को ज्यादा पसंद करते हैं। या सरकार को यह कैसे पता चलता है कि स्कूल में बच्चों की संख्या कितनी है? इतिहासकार ऐसे सर्वेक्षणों से क्या हासिल कर सकते हैं?
उत्तर
सर्वेक्षणों के उदाहरण-सर्वेक्षणों के कुछ उदाहरण निम्नलिखित हैं

  1. जनगणना ।
  2. चुनाव पूर्व सर्वेक्षण
  3. वनों का क्षेत्रफल जानने के लिए सर्वेक्षण
  4. नए तेल व गैस क्षेत्र का पता लगाने के लिए सर्वेक्षण

खिलौने बनाने वाली कंपनियाँ-खिलौने बनाने वाली कंपनियाँ भी सर्वेक्षण के माध्यम से बच्चों की पसंद का पता लगाती हैं।

स्कूलों में बच्चों की संख्या जानने के लिए-सरकार स्कूल और प्रशासनिक अधिकारियों की रिपोर्ट के सर्वेक्षण के आधार पर स्कूलों में बच्चों की संख्या पता लगाती है।

इतिहासकारों के लिए सर्वेक्षणों का महत्त्व-इतिहासकार सर्वेक्षणों से विभिन्न जानकारियाँ इकट्ठा कर सकते हैं और समाज में आ रहे बदलाव के विषय में लिख सकते हैं।

Hope given NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 1 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 1 Resources (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 1 Resources (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 1 Resources (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 8 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 1 Resources.

प्रश्न-अभ्यास

( पाठ्यपुस्तक से)

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(i) पृथ्वी पर संसाधन असमान रूप से क्यों वितरित हैं?
(ii) संसाधन संरक्षण क्या है?
(iii) मानव संसाधन महत्त्वपूर्ण क्यों हैं?
(iv) सततपोषणीय विकास क्या है?
उत्तर

  1. प्राकृतिक संसाधनों का वितरण भू-आकृतियों, जलवायु, ऊँचाई, वनस्पति जैसे अनेक भौतिक कारकों पर निर्भर करता है। पृथ्वी पर इन कारकों में विभिन्नता होने के कारण संसाधनों का वितरण असमान है।
  2. संसाधनों का सर्तकता तथा बुद्धिमतापूर्वक उपयोग करना और उन्हें नवीकरण के लिए समय देना, संसाधन संरक्षण कहलाता है।
  3. मानव संसाधन इसलिए महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि मनुष्य की योग्यताएँ ही भौतिक पदार्थों को मूल्यवान संसाधन बनाने में सहायता करती है।
  4. संसाधनों का सावधानीपूर्वक उपयोग ताकि न केवल वर्तमान पीढी ही नहीं, अपितु भावी पीढ़ियों की आवश्यकताएँ भी पूरी होती रहें।

प्रश्न 2.
सही उत्तर पर निशान लगाइए|
(i) निम्नलिखित में से कौन संसाधन को निर्धारित नहीं करता?
(क) उपयोगिता
(ख) मूल्य
(ग) मात्रा
उत्तर
(ग) मात्रा

(ii) निम्नलिखित में से कौन-सा मानव निर्मित संसाधन है?
(क) कैंसर उपचार की औषधियाँ
(ख) झरने का जल
(ग) उष्णकटिबंधीय वन
उत्तर
(ख) मनुष्यों द्वारा निर्मित

(iii) कथन पूरा कीजिए
जैव संसाधन ………….. होते हैं।
(क) जीव-जंतुओं से व्युत्पन्न
(ख) मनुष्यों द्वारा निर्मित
(ग) निर्जीव वस्तुओं से व्युत्पन्न
उत्तर
(क) जीव-जंतुओं से व्युत्पन्न

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में अंतर स्पष्ट कीजिए
(i) संभाव्य और वास्तविक संसाधन
(ii) सर्वव्यापक और स्थानिक संसाधन
उत्तर
(i) संभाव्य और वास्तविक संसाधन संभाव्य संसाधन

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 1 (Hindi Medium) 2
(ii) सर्वव्यापक और स्थानिक संसाधन

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 1 (Hindi Medium) 3

प्रश्न 4 .
क्रियाकलाप-
रहिमन पानी राखिए बिनु पानी सब सून।
पानी गए न ऊबरै मोती, मानुस, चून…”
ये पंक्तियाँ अकबर के दरबार के नौ रत्नों में से एक, कवि अब्दुर रहीम खानखाना द्वारा लिखी गई थी। कवि किस प्रकार के संसाधन की ओर संकेत कर रहा है? इस संसाधन के समाप्त हो जाने पर क्या होगा? इसे 100 शब्दों में लिखिए।
उत्तर
कवि इसमें नवीकरणीय संसाधन जल की ओर संकेत कर रहा है। जल के समाप्त हो जाने के प्रभाव कुछ इस प्रकार होंगे-

  1. जल संचरण की क्रिया समाप्त हो जाएगी।
  2. जीव-जंतु पानी की कमी के कारण धीरे-धीरे समाप्त होने लगेंगे।
  3. पृथ्वी पर लोगों को सूखे की समस्या का सामना करना पड़ेगा।
  4. समुद्री मार्ग समाप्त हो जाएँगे।
  5. पृथ्वी का तापमान तेजी से बढ़ने लगेगा।
  6. कृषि प्रक्रिया संभव नहीं हो पाएगी।
  7. कोई उद्योग नजर नहीं आएगा।
  8. समुद्र में रहने वाले सभी जीव-जंतु मर जाएँगे। . पानी के समाप्त होने का अर्थ है-पृथ्वी पर से जीवन समाप्त हो जाएगा।

आओ खेलें-

1. सोचिए कि आप प्रागैतिहासिक काल में एक ऊँचे हवादार पठार पर रहते हैं। आप और आपके मित्र तेज पवनों का उपयोग कैसे करेंगे? क्या आप पवन को एक संसाधन कह सकते हैं? अब कल्पना कीजिए कि आप वर्ष 2138 में उसी स्थान पर रह रहे हैं। क्या आप पवनों का कोई उपयोग कर सकते हैं? कैसे? क्या आप बता सकते हैं कि अब पवन एक महत्त्वपूर्ण संसाधन क्यों है?

2. एक पत्थर, एक पत्ता, एक गत्ता और एक टहनी लीजिए। सोचिए कि आप इनका उपयोग संसाधन की भाँति किस प्रकार कर सकते हैं? नीचे दिए उदाहरण को देखिए और रचना कीजिए।
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 1 (Hindi Medium) 1
उत्तर
विद्यार्थी स्वयं करें।

Hope given NCERT Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 1 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 12 India after Independence (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 12 India after Independence (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 12 India after Independence (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 8 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 12 India after Independence.

प्रश्न-अभ्यास

( पाठ्यपुस्तक से)

फिर से याद करें

प्रश्न 1.
नवस्वाधीन भारत के सामने कौन सी तीन समस्याएँ थीं?
उत्तर
आज़ाद भारत की बड़ी चुनौतियाँ|

  1. विभाजन की वजह से 80 लाख शरणार्थी पाकिस्तान से भारत आ गए थे। इन लोगों के लिए रहने तथा रोजगार का इंतजाम करना था।
  2. करीब 500 रियासतें राजाओं या नवाबों के शासन में चल रही थीं। इन सभी को नए राष्ट्र में शामिल होने के लिए तैयार करना बहुत मुश्किल काम था।
  3. लोगों को एक ऐसी राजनीतिक व्यवस्था प्रदान करना जिसके द्वारा उनकी आशाओं और आकांक्षाओं
    को पूरा किया जा सके।

प्रश्न 2.
योजना आयोग की क्या भूमिका थी?
उत्तर
योजना आयोग की भूमिका

  1. आर्थिक विकास के लिए नीतियाँ बनाना और उनको लागू करना।
  2. कौन से उद्योग सरकार द्वारा और कौन से उद्योग निजी उद्योगपतियों द्वारा लगाए जाएँगे। यह निश्चित करना योजना आयोग का काम था।
  3. विभिन्न क्षेत्रों और राज्यों के बीच किस तरह का संतुलन बनाया जाएगा। इसको परिभाषित करना योजना आयोग का काम था।

प्रश्न 3.
रिक्त स्थान भरें :
(क) केंद्रीय सूची में ………….. और …………….. विषय रखे गए थे। .
(ख) समवर्ती सूची में …………… और …………….. विषय रखे गए थे।
(ग) वह आर्थिक योजना जिसमें सरकारी और निजी, दोनों क्षेत्रों को विकास में भूमिका दी गई थी, उसे ……………… मॉडल कहा जाता था।
(घ) ………………… की मृत्यु से इतना ज़बरदस्त आंदोलन पैदा हुआ कि सरकार को आंध्र भाषी राज्य के गठन की माँग को मानना पड़ा।
उत्तर
रिक्त स्थान-
(क) कराधान, रक्षा, विदेशी मामले।।
(ख) वन, कृषि।
(ग) मिश्रित।
(घ) पोट्टी श्रीरामुलु।

प्रश्न 4.
सही या गलत बताएँ :
(क) आज़ादी के समय ज्यादातर भारतीय गाँवों में रहते थे।
उत्तर
सही

(ख) सविधान भाषा कांग्रेस पार्टी के सदस्यों से मिलकर बनी थी।
उत्तर
गलत

(ग) पहले राष्ट्रीय चुनावों में केवल पुरुषों को ही वोट डालने का अधिकार दिया गया था।
उत्तर
गलत

(घ) दूसरी पंचवर्षीय योजना में भारी उद्योगों के विकास पर जोर दिया गया था।
उत्तर
सही

आइए विचार करें

प्रश्न 5.
“राजनीति में हमारे पास समानता होगी और सामाजिक व आर्थिक जीवन में हम असमानता की राह पर चलेंगे” कहने के पीछे डॉ. अंबेडकर का क्या आशय था?
उत्तर
अंबेडकर का आशय

  1. राजनीतिक लोकतंत्र के साथ-साथ आर्थिक और सामाजिक लोकतंत्र भी ज़रूरी है। यानी जीवन में समानता भी ज़रूरी है।
  2. लोगों को वोट डालने का अधिकार दे देने से अमीर-गरीब या ऊँची और नीची जातियों का अंतर अपने आप खत्म नहीं हो जाएगा।
  3. राजनीति में हम एक व्यक्ति, एक वोट और एक मूल्य के सिद्धांत का पालन करेंगे। इसके विपरीत अपनी सामाजिक एवं आर्थिक संरचना के फलस्वरूप हम सामाजिक और आर्थिक जीवन में एक व्यक्ति, एक मूल्य के सिद्धांत का निषेध करते रहेंगे।

प्रश्न 6.
स्वतंत्रता के बाद देश को भाषा के आधार पर राज्यों में बाँटने के प्रति हिचकिचाहट क्यों थी?
उत्तर
हिचकिचाहट के कारण

  1. भारत धर्म के आधार पर बँट चुका था। देश विभाजन के कारण हिंदुओं और मुसलमानों के बीच हुए। भीषण दंगों में 10 लाख से ज्यादा लोग मारे गए थे ऐसे में चिंता स्वाभाविक थी।
  2. भाषा के आधार पर हमारा देश दूसरा बँटवारा नहीं झेल सकता था इसलिए चिंता स्वाभाविक थी।
  3. प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और उप-प्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटेल दोनों ही देश के भाषा के आधार पर दूसरे विभाजन के डर से भाषा के आधार पर राज्यों के गठन की नीति के विरोधी थे।

प्रश्न 7.
एक कारण बताइए कि आज़ादी के बाद भी भारत में अंग्रेज़ी क्यों जारी रही?
उत्तर
भारत में अंग्रेजी जारी रहने का कारण

  1. बहुत सारे लोगों का मानना था कि अंग्रेजों के साथ अंग्रेजी भाषा को भी विदा कर दिया जाना चाहिए और अंग्रेजी का स्थान हिंदी को दिया जाना चाहिए।
  2. परंतु जो लोग हिंदी नहीं बोलते थे उनकी राय थी कि अगर उन पर हिंदी थोपी गई तो दक्षिण भारतीय गैर-हिंदी भाषी क्षेत्र भारत से अलग हो जाएँगे।
  3. देश को विवाद से बचाने के लिए संविधान निर्माताओं ने हिंदी को ”राजभाषा” का दर्जा दिया, जबकि अदालतों सेवाओं, विभिन्न राज्यों के बीच संचार आदि के लिए अंग्रेजी भाषा के इस्तेमाल का फैसला लिया।

प्रश्न 8.
आज़ादी के बाद प्रारंभिक दशकों में भारत के आर्थिक विकास की कल्पना किस तरह की गई थी?
उत्तर
आर्थिक विकास की कल्पना

  1. भारत और भारतीयों को गरीबी से मुक्त करना।
  2. आधुनिक तकनीकी एवं औद्योगिक आधार निर्मित करना।
  3. विभिन्न क्षेत्रों और राज्यों के बीच किस तरह का संतुलन बनाया जाएगा। आइए करके देखें

प्रश्न 9.
मीरा बहन कौन थीं? उनके जीवन और आदर्शों के बारे में पता लगाएँ।
उत्तर

  1. मीरा बहन (22 नवंबर 1892-20 जुलाई 1982) एक ब्रिटिश एडमिरल की बेटी थी। उनका वास्तविक नाम मेडलिन स्लेड था।।
  2. वह गांधीजी की बेटी जैसी थी। उसने गांधीजी के साथ रहने तथा काम करने के लिए इंग्लैंड का अपना घर छोड़ दिया।
  3. मीरा बहन ने अपना जीवन मानव विकास, गांधीजी के सिद्धांतों के प्रचार तथा भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के लिए समर्पित कर दिया। उन्हें 1982 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

प्रश्न 10.
पाकिस्तान में भाषा के आधार पर हुए उन विवादों के बारे में और पता लगाएँ जिनकी वजह से बांगलादेश का जन्म हुआ। बांगलादेश को पाकिस्तान से आज़ादी कैसे मिली? ।
उत्तर
बांगलादेश को जन्म

  1. 1947 में पाकिस्तान के दो भाग थे-एक भारत के पश्चिम में और दूसरा भारत के पूर्व में था। दोनों भागों का सांस्कृतिक भौगोलिक एवं भाषायी आधार अलग था। |
  2. 1948 में पाकिस्तान सरकार द्वारा उर्दू को राष्ट्र भाषा के रूप में स्वीकार करने के कारण पूर्वी पाकिस्तान के बंगाली बोलने वाले लोगों ने इसका विरोध किया।
  3. भाषायी विभेद के अतिरिक्त, राजनीतिक एवं आर्थिक उपेक्षा के कारण पश्चिमी पाकिस्तान के विरुद्ध पूर्वी पाकिस्तान में व्यापक विद्रोह शुरू हो गया।
  4. 1971 में पूर्वी पाकिस्तान ने स्वतंत्रता के लिए पश्चिमी पाकिस्तानी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा कर दी और भारतीय सैनिकों की सहायता से 16 दिसंबर 1971 को पूर्वी पाकिस्तान की जीत हुई तथा बांगलादेश का जन्म हुआ।
  5. फरवरी 1974 को पाकिस्तान ने भी बांगलादेश को स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दे दी।

Hope given NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 12 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 11 The Making of the National Movement 1870s – 1947 (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 11 The Making of the National Movement 1870s – 1947 (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 11 The Making of the National Movement 1870s – 1947 (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 8 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 11 The Making of the National Movement 1870s – 1947.

प्रश्न-अभ्यास

( पाठ्यपुस्तक से)

फिर से याद करें

प्रश्न 1.
1870 और 1880 के दशकों में लोग ब्रिटिश शासन से क्यों असंतुष्ट थे?
उत्तर
असंतुष्ट होने के कारण

  1. 1878 में आम्र्स एक्ट पारित किया, जिससे भारतीयों से अपने पास हथियार रखने का अधिकार छीन लिया गया।
  2. 1878 में वर्नाक्यूलर एक्ट पारित किया गया इसके द्वारा सरकार ने अपनी आलोचना का अधिकार छीन लिया। अगर किसी अखबार में कोई आपत्तिजनक चीज छपती थी तो सरकार उसकी प्रिंटिंग प्रेस सहित सारी संपत्ति जब्त कर सकती थी।
  3. 1883 में सरकार ने इलबर्ट बिल लागू करने का प्रयास किया, लेकिन अंग्रेजों के विरोध के कारण इसे वापिस ले लिया गया। इस बिल के अनुसार भारतीय न्यायाधीश भी यूरोपीय नागरिकों के मुकदमों की सुनवाई कर सकते थे।

प्रश्न 2.
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस किन लोगों के पक्ष में बोल रही थी?
उत्तर
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

  1. कांग्रेस ने उस समय सरकार और शासन में भारतीयों को और अधिक जगह दिए जाने के लिए आवाज़ उठाई।
  2. शासन व्यवस्था के भारतीयकरण की माँग नस्लवाद के खिलाफ चल रहे आंदोलन का एक भाग थी,
    क्योंकि उस समय तक अधिकांश महत्त्वपूर्ण नौकरियों पर गोरे काबिज थे।
  3. कांग्रेस ने न्यायपालिका को कार्यपालिका से अलग करने की माँग की।
  4. आर्क्स एक्ट निरस्त करने तथा अभिव्यक्ति व बोलने की स्वतंत्रता लोगों को दिए जाने की माँग। – राष्ट्रीय आंदोलन का संघटन : 1870-1947 में 159

प्रश्न 3.
पहले विश्व युद्ध से भारत पर कौन से आर्थिक असर पड़े?
उत्तर
भारत पर प्रभाव

  1. इस युद्ध के कारण ब्रिटिश भारत सरकार के व्यय में भारी बढ़ोत्तरी हुई थी। इस खर्चे को पूरा करने के लिए सरकार ने निजी आय और व्यावसायिक लाभ पर कर बढ़ा दिया था। |
  2. सैनिक व्यय में बढ़ोत्तरी तथा युद्ध सामग्री की आपूर्ति के कारण जरूरी चीजों की कीमतों में भारी उछाल आया और आम लोगों का जीवन मुश्किल हो गया।
  3. इस युद्ध ने औद्योगीकरण वस्तुओं; जैसे-जूट के बोरे, कपड़े, रेल की पटरियाँ आदि की माँग बढ़ा दी। इन दिनों अन्य देशों में भारत आने वाले आयात में कमी आयी थी, जिस कारण भारतीय उद्योगों का विस्तार हुआ।

प्रश्न 4.
1940 के मुसलिम लीग के प्रस्ताव में क्या माँग की गई थी?
उत्तर
1940 में मुसलिम लीग की माँग-1940 के मुसलिम लीग के प्रस्ताव में देश के उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी भागों में मुसलिमों के लिए स्वतंत्र राज्यों की माँग की गयी। इस प्रस्ताव में विभाजन या पाकिस्तान का जिक्र नहीं था। आइए विचार करें

प्रश्न 5.
मध्यमार्गी कौन थे? वे ब्रिटिश शासन के खिलाफ किस तरह का संघर्ष करना चाहते थे?
उत्तर
मध्यमार्गी

  1. कांग्रेस के प्रारंभिक नेता मध्यमार्गी थे, इन नेताओं में प्रमुख थे-दादाभाई नौरोजी, सुरेंद्रनाथ बनर्जी, गोपालकृष्ण गोखले आदि।

संघर्ष का तरीका-

  1. इन नेताओं को विश्वास था कि अंग्रेज़ पढ़े-लिखे, सभ्य हैं, वे भारतीयों के दुख-दर्द को समझेंगे तथा उन्हें दूर करेंगे।
  2. ये नेता प्रार्थना-पत्रों, अपीलों, याचिकाओं के द्वारा अपनी बात अंग्रेज़ों तक पहुँचाने तथा मनवाने में
    विश्वास रखते थे।
  3. ये नेता सरकार के अत्याचारों, गलत नीतियों, दुष्प्रभावों से जनता को अवगत कराना चाहते थे।

प्रश्न 6.
कांग्रेस में आमूल परिवर्तनवादी की राजनीति मध्यमार्गी की राजनीति से किस तरह भिन्न थी?
उत्तर
अंतर-

  1. नरमपंथी संघर्ष में शांतिपूर्ण तरीकों को प्रयोग करना चाहते थे, जबकि गरमपंथी उग्र एवं क्रांतिकारी तरीका अपनाना चाहते थे।
  2. नरमपंथी यह मानते थे कि सरकार उनकी न्यायसंगत माँगों को मान लेगी, जबकि गरमपंथी सोचते थे कि बिना किसी दबाव अंग्रेज़ उनकी माँग नहीं मानेंगे।
  3. नरमपंथी प्रार्थनाओं, अपीलों और याचिकाओं में विश्वास करते थे, जबकि गरमपंथी उनके इस तरीके के विरोधी थे।

प्रश्न 7.
चर्चा करें कि भारत के विभिन्न भागों में असहयोग आंदोलन ने किस-किस तरह के रूप ग्रहण किए? लोग गांधीजी के बारे में क्या समझते थे?
उत्तर
असहयोग आंदोलन के कारण

  1. खेड़ा (गुजरात) में पाटीदार किसानों ने अंग्रेजों द्वारा थोप दिए गए भारी लगान के खिलाफ अहिंसक आंदोलन किया।
  2. तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के भीतरी भागों में शराब की दुकानों की घेराबंदी की गयी।
  3. आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में आदिवासी और गरीब किसानों का विरोध औपनिवेशिक सरकार के वन-संसाधनों पर उनके अधिकारों को बहुत सीमित करने के लिए था।
  4. पंजाब में सिखों के अकाली आंदोलन अपने गुरुद्वारों के भ्रष्ट महंतों को हटाने के लिए था। |
  5. असम में चाय बागान मजदूरों ने अपनी तनख्वाह में बढ़ोत्तरी के लिए आंदोलन चलाया।
  6. लोग गांधीजी को एक तरह का मसीहा, एक ऐसा व्यक्ति मानते थे जो उन्हें मुसीबतों और गरीबी से छुटकारा दिला सकता है।

प्रश्न 8.
गांधीजी के नमक कानून तोड़ने का फैसला क्यों लिया?
उत्तर
नमक कानून तोड़ना

  1. उस समय नमक के उत्पादन और ब्रिकी पर सरकार का एकाधिकार था।
  2. महात्मा गांधी और अन्य राष्ट्रवादियों के अनुसार नमक पर टैक्स वसूलना पाप है, क्योंकि यह हमारे भोजन का अभिन्न अंग है।।
  3. 1930 में गांधीजी और उनके समर्थक साबरमती से 240 किलोमीटर दूर स्थित दांडी तक पैदल चलकर गए और वहाँ तट पर बिखरा नमक इकट्ठा करके सार्वजनिक रूप से नमक कानून का उल्लंघन किया।

प्रश्न 9.
1937-47 की उन घटनाओं पर चर्चा करें जिनके फलस्वरूप पाकिस्तान का जन्म हुआ?
उत्तर
पाकिस्तान का जन्म|

  1. 1937 में मुसलिम लीग संयुक्त प्रांत में कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाना चाहती थी, परंतु कांग्रेस ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया, जिससे दोनों के बीच मतभेद गहरे हो गए।
  2. 1940 में मुसलिम लीग ने देश के पश्चिमोत्तर तथा पूर्वी क्षेत्रों में मुसलमानों के लिए स्वतंत्र राज्यों की माँग का एक प्रस्ताव पारित किया।
  3. 1946 के प्रांतीय चुनावी लीग को मुसलमानों के लिए आरक्षित सीटों पर अत्यधिक सफलता मिली। इससे लीग ‘पाकिस्तान’ की माँग पर कायम रही।
  4. मार्च 1946 कैबिनेट मिशन की विफलता के बाद लीग ने पाकिस्तान की अपनी माँग मनवाने के लिए 16 अप्रैल, 1946 को प्रत्यक्ष कार्यवाई दिवस’ मनाने का आह्वान किया गया।
  5. इसी दिन कलकत्ता में दंगे भड़क उठे और मार्च, 1947 तक हिंसा उत्तरी भारत के विभिन्न भागों में फैल गई और इसके बाद विभाजन का परिणाम सामने आया एक नए देश पाकिस्तान का जन्म हुआ।

आइए करके देखें

प्रश्न 10.
पता लगाएँ कि आपके शहर, ज़िले, इलाके या राज्य में राष्ट्रीय आंदोलन किस तरह आयोजित किया गया। किन लोगों ने उसमें हिस्सा लिया और किन लोगों ने उसका नेतृत्व किया? आपके इलाके में आंदोलन को कौन सी सफलताएँ मिलीं?
उत्तर
छात्र स्वयं करें।

प्रश्न 11.
राष्ट्रीय आंदोलन के किन्हीं दो सहभागियों या नेताओं के जीवन और कृतित्व के बारे में और पता लगाएँ तथा उनके बारे में एक संक्षिप्त निबंध लिखें। आप किसी ऐसे व्यक्ति को भी चुन सकते हैं, जिसका इस अध्याय में ज़िक्र नहीं आया है।
उत्तर

  1. वीर कुंवर सिंह-वीर कुंवर सिंह (1777-1858) बिहार राज्य में आरा के निकट जगदीशपुर के एक जमींदार थे। भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 80 वर्ष की आयु में उन्होंने दानापुर में संग्राम की कमान सँभाली और दो दिन बाद आरा पर कब्जा कर दिया। 23 अप्रैल, 1858 को जगदीशपुर के निकट लड़े गए अपने अंतिम युद्ध में उन्होंने कैप्टन लि ग्रैंड की सेना को हराया था। 26 अप्रैल, 1958 को अपने गाँव में उनकी मृत्यु हो गयी।
  2. सरोजिनी नायडू-भारत कोकिला सरोजिनी नायडू (13 फरवरी, 1879-2 मार्च, 1949) एक विशिष्ट कवयित्री और अपने समय की महान वक्ताओं में से थी। 1898 में उनका विवाह गोविन्द राजुलु नायडू | से हुआ जो पेशे से डॉक्टर थे।

उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कानपुर अधिवेशन की अध्यक्षता की। नमक सत्याग्रह एवं उसके बाद के अन्य संघर्षों में उनकी अग्रणी भूमिका रही। वह कई वर्षों तक राष्ट्रीय महिला सम्मेलन की अध्यक्षा रहीं तथा इससे जुड़े स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण देती रहीं। वह 1947 में यूनाइटेड प्रॉविंस (वर्तमान उत्तर प्रदेश) की गवर्नर नियुक्त होने वाली प्रथम महिला थीं।

Hope given NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 11 are helpful to complete your homework.

error: Content is protected !!